ganesh chaturthi

इस वजह से सलमान खान नहीं मनाएंगे अपने जन्मदिन का जश्न!

Updated: रविवार, 22 नवंबर 2020 (18:41 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान के ड्राइवर और स्टाफ मेंबर को बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद सलमान ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया था। हालांकि सलमान खान का कोरोना वायरस टेस्ट निगेटिव रहा। अब खबरें आ रही है कि सलमान खान ने अपने पनवेल फार्महाउस में होने वाले जन्मदिन के जश्न को रद्द कर दिया है।

 
बताया जा रहा है कि सलमान निगेटिव होने के बावजूद भी कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं। स्टाफ मेंबर्स के कोरोना पॉजिटिव पाए जाते ही सलमान खान ने तुरंत परिवार के सभी लोगों को टेस्ट के लिए बुलाया। सभी का परीक्षण नकारात्मक रहा। साथ ही खान परिवार के सभी समारोह रद्द हो गए हैं और इसमें उनका जन्मदिन भी शामिल है।
 
हर साल सलमान अपने परिवार के सदस्यों, करीबी दोस्तों के साथ पनवेल फार्म हाउस में अपना जन्मदिन मनाते हैं और नए साल का जश्न मनाने के बाद ही मुंबई लौटते हैं। लेकिन, इस बार ये सेलिब्रेशन रद्द हो गया। यहां तक ​​कि सलमान के माता-पिता की शादी की सालगिरह 20 नवंबर को सिर्फ एक प्राइवेट सेलिब्रेशन तक सीमित रहेगी। 
बता दें कि 27 दिसंबर को सलमान अपना जन्मदिन मनाएंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान ने हाल ही में राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म ईद 2021 पर रिलीज की जाएगी। फिलहाल सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस-14 होस्ट कर रहे हैं। 
 

Show comments

Resident Evil Movie Preview: Raccoon City में फिर मचेगा खौफ, मेडिकल कूरियर के सामने मौत की दौड़

Daayra Movie Preview: करीना कपूर और पृथ्वीराज की टक्कर, जब कानून और इंसाफ होंगे आमने-सामने

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख