1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. salman khan bharat box office collection day 10

सलमान खान की फिल्म 'भारत' का बॉक्स ऑफिस पर 10वां दिन

Salman Khan
सलमान खान की फिल्म 'भारत' ने बॉक्स ऑफिस पर लागत तो वसूल ली है, लेकिन फिल्म का बिजनेस ऐसा नहीं रहा कि कहा जा सके 'मजा आ गया'। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ा गई है और पहले दिन के मुकाबले दसवें दिन फिल्म के कलेक्शन में लगभग 90 प्रतिशत की गिरावट आई है।


ईद पर रिलीज हुई 'भारत' ने पहले दिन 42.30 करोड़ की ओपनिंग से जोरदार शुरुआत की थी। यह सलमान की किसी भी फिल्म के पहले दिन का सर्वाधिक कलेक्शन है, लेकिन जैसे ही फिल्म को लेकर दर्शकों की मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आईं फिल्म का व्यवसाय पांचवें दिन से प्रभावित होना शुरू हो गया। 
 
दसवें दिन फिल्म ने लगभग 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दस दिनों में यह फिल्म लगभग 183 करोड़ रुपये का कलेक्शन भारत से कर चुकी है। वर्ल्ड कप क्रिकेट के कारण भी फिल्म को खासा नुकसान उठाना पड़ा है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैच के कारण फिल्म के कलेक्शन बेहद प्रभावित रहे। 
 
16 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच है जो कि विश्व कप का सबसे महत्वपूर्ण मैचेस में से एक है तो इस दिन भी भारत के कलेक्शन बहुत ज्यादा प्रभावित होंगे। 'भारत' का लाइफ टाइम बिजनेस 200 करोड़ रुपये के आसपास सिमट सकता है।
अगला लेख
इस साउथ एक्ट्रेस के प्यार में बोल्ड हुए भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह!