kalsarpa dosh calculator
Sat, 28 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Aamir Khan, Tiger Zinda Hai, Sultan

पहले आमिर ने किया... अब सलमान कर रहे हैं

सलमान खान
ज्यादा पुरानी बात नहीं है जब सलमान खान अपने किरदार के अनुरूप अपने आपको ढालते नहीं थे। जैसे दिखते हैं वैसे ही वे अपने किरदार को निभाते थे। दूसरी ओर आमिर खान अपने किरदार के अनुसार अपने लुक में परिवर्तन लाते थे। गजनी के लिए एट पैक एब्स बनाए तो थ्री इडियट्स में विद्यार्थी दिखने के लिए वजन कम कर डाला। 
बजरंगी भाईजान की सफलता ने सलमान के अंदर परिवर्तन किया। यह ऐसी फिल्म थी जो सलमान की पिछली मसाला फिल्मों से हट कर थी। सलमान ने इसमें अपने अभिनय पर थोड़ा ध्यान दिया। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जब दर्शकों का प्यार मिला तो सलमान ने भी किरदार के अनुरूप अपने को ढालने का प्रयास आरंभ कर दिया। 
सुल्तान में उन्हें पहलवान का रोल निभाना था। सलमान ने करियर में पहली बार बाल छोटे किए। वजन बढ़ाया। कुश्ती के दांवपेंच सीखे। ऐसी मेहनत उन्होंने अपने करियर में पहले कभी नहीं की। सुल्तान हिट रही और सलमान को समझ आ गया कि 300 करोड़ तक पहुंचना है तो ऐसी ही मेहनत करना होगी। 
 
सुल्तान के लिए उन्होंने वजन बढ़ाया था और अब आमिर खान की तरह वजन कम करने जा रहे हैं। 'टाइगर जिंदा है' के लिए सलमान खान 17 से 18 किलो ग्राम वजन कम करेंगे। किरदार की डिमांड है कि वे स्लिम लुक में नजर आएं। कई एक्शन सीन भी हैं जो स्लिम लुक वाले कलाकार पर जमेंगे। लिहाजा सलमान अब वजन कम करने की तैयारियों में जुटने वाले हैं। 
 
पहले फिल्म निर्देशक इस तरह की बातें करता था तो सलमान अनसुनी कर देते थे, लेकिन इन दिनों निर्देशक की हर बात मानने लगे हैं। सफलता ने उन्हें बदल कर रख दिया है और अब अपने लुक को लेकर वे आमिर का अनुसरण करने लगे हैं।