Daily Horoscope
✕

सायरा बानो की तबीयत बिगड़ी, हिंदुजा अस्पताल में भर्ती

Updated: बुधवार, 1 सितम्बर 2021 (13:29 IST)
दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो की सेहत खराब होने की खबरें सामने आ रही है। सायरा बानो 77 साल की हैं। बताया जा रहा है कि वो बीते तीन दिन से हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं।

 
खबरों के अनुसार सायरा बानो को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है, मगर उनका बीपी नॉर्मल नहीं हो रहा।
 
कहा जा रहा है कि दिलीप कुमार की मौत के गम की वजह से सायरा बानो सदमें में थीं और इसका असर उनकी सेहत पर हुआ है। दिलीप साहब को गुजरे लगभग 2 महीने हो चुके हैं, लेकिन सायरा बानो उनकी मौत के गम से नहीं उबर पा रही हैं। 
 
बता दें कि सायरा बानो ने दिलीप कुमार से 11 अक्टूबर 1966 में शादी की थी। जब सायरा की शादी हुई तब उनकी उम्र 22 साल और दिलीप कुमार की उम्र 44 साल थी। शादी के बाद दोनों ने कभी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। लेकिन 7 जुलाई 2021 को बॉलीवुड की यह सबसे कामयाब और खूबसूरत जोड़ी तब टूट गई जब दिलीप कुमार का निधन हो गया।
 
सायरा बानो ने महज 16 साल की उम्र में जंगली फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद वह आई मिलन की बेला, ब्लफमास्टर, पड़ोसन, पूरब-पश्चिम, झुक गया आसमान और आखिरी दांव जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। खबरों के अनुसार सायरा बानो साल 1963-1969 में तीसरी सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस थीं।
 

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख