Hanuman Chalisa
✕

तैमूर अली खान भी फिल्मों में कर सकते हैं एक्टिंग, पिता सैफ अली खान ने बताई वजह

Updated: शनिवार, 21 नवंबर 2020 (17:48 IST)
करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। तैमूर की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। हाल ही में तैमूर के करियर को लेकर उनके पिता सैफ अली खान ने बातचीत की।

 
सैफ का मानना है कि बड़े होकर तैमूर भी फैमिली के अन्य लोगों की तरह फिल्मों में एक्टिंग करते नजर आ सकते हैं। सैफ अली खान से एक पॉडकास्ट में उनके परिवार के बारे में पूछा गया। सैफ ने कहा, 'मेरी बेटी, मेरा बड़ा बेटा एक्टर बनना चाहता है। मुझे लगता है कि तैमूर एक अभिनेता होगा।
सैफ अली खान ने कहा, यकीन मानिए तैमूर पहले से ही हमारा मनोरंजन कर रहा है। मेरी बहन ने भी फिल्मों में काम किया है। मेरी वाइफ और एक्स वाइफ दोनों एक्ट्रेस थीं। हमारा पूरा परिवार इस इंडस्ट्री में है।
सैफ अली खान ने इससे पहले एक इंटरव्यू में अपने बड़े बेटे इब्राहिम अली खान के करियर के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, इब्राहिम एक्टिंग में अपना करियर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। और क्यों नहीं? मैं अपने सभी बच्चों को इस प्रोफेशन में चाहता हूं। यह काम करने के लिए बेस्ट जगह है।
 

Show comments

दलेर मेहंदी से विवाद पर सुबोध उनियाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था

Bigg Boss 20 में छलका माही विज का दर्द, 'सिंगल मदर' के संघर्ष और पूर्व पति जय भानुशाली से एलिमनी न लेने के फैसले पर खोले राज

दिलजीत दोसांझ के फैंस को लगा झटका, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को नहीं मिली पुलिस से अनुमति

12 साल पहले एआर रहमान को आया था फैन का ईमेल, 'रामायण' को लेकर की थी ऐसी भविष्यवाणी कि आज हो गई सच!

रणबीर-यश की 'रामायण' की एडवांस बुकिंग में मची होड़: बॉक्स ऑफिस पर गूंजा 'जय सियाराम', क्या 100 करोड़ की होगी ओपनिंग?

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख