सम्बंधित जानकारी
- Bigg Boss 14 : सलमान खान ने लगाई अभिनव शुक्ला की क्लास, बोले- कटोरा लेकर भीख मांगने की...
- वरुण धवन की कुली नं. 1 सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर में भी होगी रिलीज!
- कपिल देव नहीं चाहते थे बने फिल्म '83', इस बात से लग रहा था डर
- बिच्छू का खेल रिव्यू : डंक में पैनापन नहीं
- कोरोनावायरस की चपेट में आए 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित मोदी, खुद को किया आइसोलेट
शाहरुख खान की 'पठान' में 45% की हिस्सेदारी
शाहरुख खान के फैंस ने राहत की सांस इसलिए ली क्योंकि लगभग दो साल से कैमरे से दूर रहे किंग खान ने शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म पठान का वे बिना किसी शोर-शराबे के हिस्सा बन गए हैं। हालांकि ये बात तय नहीं है कि शाहरुख का इसमें रोल कितना लंबा है।
पठान को यश राज फिल्म्स द्वारा बनाया जा रहा है जो फिल्म बनाते समय पैसा पानी की तरह बहाते हैं। इस दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम जैसे सितारे भी हैं। खबर है कि दीपिका को 15 और जॉन को 20 करोड़ रुपये में साइन किया गया है। ये दोनों भी जल्दी ही पठान की शूटिंग शुरू करेंगे।
जहां तक सवाल है शाहरुख खान की फीस का तो बताया जा रहा है कि वे फिल्म के प्रॉफिट में से 45 प्रतिशत लेंगे। यानी कि फिल्म यदि 100 करोड़ रुपये की कमाई करती है तो शाहरुख के होंगे 45 करोड़ रुपये। शाहरुख, आमिर, सलमान आजकल इसी फॉर्मूले पर चलने लगे हैं।
