Hanuman Chalisa

रूहान का नया लव सॉन्ग 'दिल मेरा' हुआ रिलीज़

Updated: मंगलवार, 8 जनवरी 2019 (15:54 IST)
न्यूकमर एक्टर और मॉडल, रूहान राजपूत ने अपना न्यू म्यूजिक एल्बम लांच किया जिसमें रूहान राजपूत, तनीषा और मम्पा जैसे कलाकार शामिल हैं। इस म्यूजिक एल्बम के संगीत निर्देशक, गीतकार और गायक रवि चौधरी हैं। म्यूजिक एल्बम ‘दिल मेरा’ 4 जनवरी, 2019 को मुंबई में रिलीज़ हुआ।
 
रूहान ने अपने अनुभव के बारे में बताया, “यह गाना एक सुंदर लव स्टोरी को दर्शाता है और मुझे इस सांग का एक हिस्सा बनकर बहुत अच्छा अनुभव प्राप्त हुआ। चाहे शूटिंग फिल्म की हो या म्यूजिक एल्बम की, मेरे लिए यह सीखने की यात्रा रही है। तनीषा और मम्पा जैसे कलीग्स के साथ काम करना बहुत मजेदार होता है। मुझे उम्मीद है कि मेरे पिछले सभी म्यूजिक एलबम्स की तरह ‘दिल मेरा’ भी मेरे सभी फैन्स और म्यूजिक क्रिटिक्सद्वारा पसंद किया जाएगा।'  
 
सॉंग ‘दिल मेरा’ एक सिंगर की कहानी है, जिसे प्यार में विश्वासघात मिलता है और संगीत के माध्यम से वह अपने दर्द को भूलने की कोशिश करता है। भविष्य में उसके लिए किस्मत के पास क्या है, इस बात से वह अनजान है। इस गाने की शूटिंग के लिए कोलकाता को एक उपयुक्त स्थल के रूप में चुना गया क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि भारत में संगीत की जड़ कोलकाता है।
 
रुहान राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत प्रवत राउत की फिल्म प्रारब्ध से की थी और उसके बाद उन्होंने ‘मोहब्बतें’, ‘खिड़की का परदा’ और ‘सइयां रे’ जैसे तीन म्यूजिक एल्बम किए। 

Show comments

'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे विराट-अनुष्का? नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म के सीक्वल को लेकर प्रोड्यूसर का बड़ा हिंट

हनुमान अंश फिल्म में थिएटर की 9 नंबर सीट क्यों रखी जा रही है खाली? जानिए इसके पीछे का रहस्य

'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' के तूफान में क्या टिक पाएगी अक्षय-सैफ की 'हैवान'? बॉक्स ऑफिस का कड़ा इम्तिहान!

'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचा भौकाल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु ने फैंस को कहा शुक्रिया

44 शो से 5,427 तक पहुंचा आंकड़ा, 5वें हफ्ते में 'हनुमान अंश' ने रचा नया इतिहास

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख