dharma sangrah
✕

अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की फिल्म एक्शन से होगी भरपूर

Updated: मंगलवार, 18 दिसंबर 2018 (18:50 IST)
रोहित शेट्टी की खासियत है कि जब वे अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे होते हैं तब वे अगली फिल्म की कहानी पर काम करने लगते हैं  ताकि ज्यादा समय बरबाद न हो। 
 
सिम्बा की शूटिंग करते-करते उन्होंने अपनी अगली फिल्म प्लान कर डाली। सभी जानते हैं कि रोहित अब अक्षय कुमार लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। 
सूत्रों के अनुसार यह एक एक्शन फिल्म होगी। रोहित का मानना है कि अक्षय एक एक्शन स्टार हैं और उन्हें इस अवतार में दर्शक देखना खूब पसंद करते हैं। 
 
अक्षय ने लंबे समय से एक्शन फिल्म नहीं की है और यही सही समय है उनको लेकर एक्शन फिल्म बनाने का। बताया जा रहा है कि यह एक हिट दक्षिण भारतीय फिल्म का हिंदी रिमेक होगा जिसके बारे में अभी ज्यादा बताया नहीं जा रहा है। 
फिल्म की शूटिंग मई 2019 से शुरू होगी और 2019 के अंत तक इसे प्रदर्शित किया जा सकता है। अक्षय और रोहित दोनों ही तेजी से काम करने के लिए जाने जाते हैं इसलिए यह फिल्म फटाफट पूरी होगी। 
 
रोहित ने अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ हिट फिल्म बनाई है। रणवीर सिंह को लेकर भी उन्होंने सिम्बा पूरी की है। अब वे अक्षय कुमार के साथ फिल्म करने जा रहे हैं और फैंस में इसको लेकर उत्सुकता है। 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख