Daily Horoscope

ज़ीरो की कैसी है एडवांस बुकिंग, क्या होगा बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन का कलेक्शन

Updated: मंगलवार, 18 दिसंबर 2018 (16:46 IST)
शाहरुख खान की फिल्म ज़ीरो 21 दिसम्बर को रिलीज होने वाली है और यह फिल्म शाहरुख के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। किंग खान की पिछली कुछ फिल्में असफल रही हैं। 
 
ज़ीरो पिछले एक वर्ष से चर्चा में है। फिल्म का ट्रेलर पसंद किया गया। अब तक रिलीज हुए सारे गाने भी पसंद किए जा रहे हैं। बहुत दिनों बाद शाहरुख खान की फिल्म को लेकर उत्सुकता नजर आ रही है और यह बात फिल्म की ओपनिंग में अहम भूमिका निभा सकती है। 
 
फिल्म की एडवांस बुकिंग अच्छी हुई है। मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, इन्दौर जैसे कई शहरों में फिल्म के पहले दिन के शो धीरे-धीरे फुल होते नजर आ रहे हैं। संभव है कि गुरुवार शाम तक कई सिनेमाघरों के पहले दिन के शो फुल हो जाएं। यही बात वीकेंड पर भी लागू हो सकती है। 
 
जहां तक पहले दिन के कलेक्शन का अनुमान है तो आंकड़ा 30 करोड़ रुपये के पार जा सकता है। ध्यान रखने वाली बात यह है कि इस दिन छुट्टी भी नहीं है। पहले वीकेंड पर यह सौ करोड़ के करीब और पहले सप्ताह तक यह डेढ़ सौ करोड़ के करीब जा सकती है। 
 
अगर शाहरुख इस कदर भीड़ जुटा लेते हैं वे अपने नीचे जाते ग्राफ को संभाल लेंगे। ज़ीरो से हीरो बनने की उम्मीद वे कर रहे हैं।

Show comments

बिना ट्रेलर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'द पैराइडाइज', नानी ने बताई चौंकाने वाली वजह

'मिर्जापुर: द मूवी' ने मचाया तहलका, 8वें दिन भी करोड़ों की कमाई, वर्ल्डवाइड 226 करोड़ पार

Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने खोला अरिजीत सिंह से 20 साल पुरानी दोस्ती का राज, बोले- मैं क्रेजी हूं तो वो क्रेजीपन का बाप

अमीषा पटेल के माता-पिता के घर लाखों की चोरी, 5 लाख के गहने उड़ाने के आरोप में नौकरानी गिरफ्तार

अनिल कपूर ने पहली बार किया कव्वाली परफॉर्म, गणेश आचार्य ने बताया कैसे तैयार हुआ गाना

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख