1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rising tomato prices affected suniel shettys kitchen too

टमाटर की बढ़ती कीमतों से सुनील शेट्टी भी हुए परेशान, बोले- आजकल कम खा रहा हूं... | rising tomato prices affected suniel shettys kitchen too

Suniel Shetty
Suniel Shetty on rising tomatoe price: देशभर में इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। इस वजह से आम आदमी की थाली से टमाटर बिल्कुल गायब ही हो गया है। टमाटर की बढ़ती कीमतों से केवल आम आदमी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सितारें भी परेशान है। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने बताया कि कैसे उन्हें भी टमाटर की बढ़ती कीमतों की वजह से टेस्ट के साथ समझौता करना पड़ रहा है।
 
आजतक से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि टमाटर की बढ़ती कीमतों का असर उनकी रसोई पर भी पड़ा है। वे इन दिनों कम टमाटर खा रहे हैं। लोगों को लगता है कि वे इतने बड़े सुपरस्टार हैं तो ये चीजें उन्हें प्रभावित नहीं करती होंगी। हालांकि ऐसा नहीं है। 
 
सुनील शेट्टी ने कहा, मेरी पत्नी माना केवल एक या दो दिन की ही स‍ब्जी खरीदगी हैं। हमें फ्रेश सब्जियां खाना अच्छा लगता है। टमाटर के दाम इस वक्त आसमान छू रहे हैं, इसका असर हमारे किचन में पड़ता दिख रहा है। मैं रेस्टोरेंट चलाता हूं, इसकी वजह से मुझे भी सब्जियां खरीदने के लिए मोलभाव करना पड़ता है।
 
एक्टर ने कहा, आजकल मैं टमाटर कम खाता हूं। लोगों को लगता है कि हम फिल्मस्टार्स को घर की समस्याएं पता नहीं रहती है। हालांकि कभी-कभी हम नॉर्मल लोगों से ज्यादा अवेयर रहते हैं।
 
बता दें कि सुनील शेट्टी एक्टर के साथ-साथ सफल बिजनेसमैन भी हैं। उनके कई होटल्स और रेस्टोरेंट हैं। एक्टर का एक प्रोडक्शन हाउस भी है, जिसका नाम 'पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट' है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
शादी की तस्वीरें पोस्ट नहीं करना चाहते थे सिद्धार्थ मल्होत्रा, पत्नी कियारा आडवाणी संग हो गई थी बहस