• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. rishi kapoors video from hospital goes viral
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 1 मई 2020 (17:24 IST)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ऋषि कपूर का वीडियो, सितारों ने जताई नाराजगी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ऋषि कपूर का वीडियो, सितारों ने जताई नाराजगी - rishi kapoors video from hospital goes viral
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया के चलते 30 अप्रैल को निधन हो गया। देर शाम उनका अंतिम संस्कार भी मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर कर दिया गया। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर अस्पताल एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के आने के बाद कई सेलेब्स ने सवाल उठाए कि कैसे अस्पताल से इस तरह का वीडियो बाहर आ सकता है।

 
बता दें कि ऋषि कपूर का पहले एक वीडियो वायरल हआ जिसमें वह एक मेडिकल स्टाफ मेंबर के साथ नजर आ रहे थे। यह वीडियो 2 महीने पुराना था। इसके बाद ऋषि कपूर का एक नया वीडियो सामने आया। जिसे उनकी मौत से एक रात पहले का बताया जा रहा है। 
यह वीडियो काफी इमोशनल कर देने वाला है। वीडियो देखकर ये साफ है कि उसे चोरी से हाइड कैमरे से शूट कि‍या गया है। इसी बात पर कई सेलेब्स की प्रतिक्र‍िया आनी शुरू हो गई है। कई लोगों ने अस्पताल की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। 
 
 
टीवी एक्टर कुशाल टंडन ने ट्विटर पर लिखा, सोशल मीडिया फॉरवर्ड मेरे पास आया जिसमें वार्ड ब्वॉय या कोई और अस्पताल में बेड पर लेटे ऋषि कपूर के साथ वीडियो बना रहा था। मैंने उसे देखा। यह उनकी प्राइवेसी का उल्लंघन है। अगर आपके पास ऐसा कोई वीडियो आए तो उसे फॉरवर्ड करने के बजाए डिलीट करें। मैंने कर दिया।
 
कुशाल टंडन ने अपने दूसरे ट्वीट में यह भी साफ किया कि जिस वीडियो की वो बात कर रहे हैं वो गाने वाले शख्स की नहीं, उनके पास कोई दूसरी वीडियो भी आई है।
 
सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर लोगों की नाराजगी साफ देखी जा सकती है। हालांकि वीडियो कहां से आया, किसने शूट कि‍या इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 
 
ये भी पढ़ें
ऋषि कपूर और इरफान खान के निधन पर करिश्मा कपूर ने लिखा इमोशनल पोस्ट, बोलीं- आप दोनों की यात्रा सुरक्षित हो