सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. riddhima kapoor got more films offers in her teenager
Written By
Last Updated : शनिवार, 29 मई 2021 (11:27 IST)

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर अगर ज्वेलरी डिजाइनर नहीं होतीं तो करतीं यह काम

Rishi Kapoor
कपूर खानदान के कई लोग फिल्म इंडस्ट्री में बरसों से काम कर रहे हैं। लेकिन कुछ ने बॉलीवुड से अलग अपनी पहचान बनाई है। इन्हीं में से एक ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर भी है, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़, फैशन की दुनिया में अपनी पहचान बनाई हैं।  

 
रिद्धिमा कपूर एक फेमस ज्वैलरी डिजाइन हैं। हालांकि रिद्धिमा एक एक्ट्रेस भी बन सकती थीं, क्योंकि उन्हें भी फिल्मों के ऑफर मिले थे। इस बात का खुलासा खुद रिद्धिमा ने किया है। 
 
एक इंटरव्यू को दौरान रिद्धिमा ने कहा कि जब मैं पढ़ाई के लिए लंदन में थी तो मुझे कई फिल्मों के ऑफर मिल रहे थे। लेकिन तब मैंने एक्टिंग के बारे में कभी सोचा नहीं था। ना ही अपने परिवार में कभी इसे लेकर कोई चर्चा तक की थी। लंदन से आने के बाद मैंने शादी कर ली। जब मैं पढ़ रही थी तो मां बताती थी कि मेरे लिए कई फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं। उस दौरान मैं महज 16-17 की थी।
 
वहीं रिद्धिमा ने बताया की अगर वह ज्वैलरी डिजाइनर नहीं बनती तो योग ट्रेनर या शेफ बनतीं, लेकिन एक्ट्रेस बनने के बारे में कभी नहीं सोचा।
 
बता दें कि रिद्धिमा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। रिद्धिमा 'आर ज्वैलरी' नाम के ब्रैंड की मालकिन हैं। रिद्धिमा ने फैशन डिजाइनिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद ज्वैलरी डिजाइनर काम करना शुरू किया था।