dharma sangrah
✕

फिल्म 'शकीला' का ट्रेलर हुआ रिलीज, एडल्ड स्टार के किरदार में नजर आईं ऋचा चड्ढा

Updated: बुधवार, 16 दिसंबर 2020 (15:12 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा पिछले काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म 'शकीला' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। अब उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में ऋचा, एडल्ट स्टार शकीला के किरदार में नजर आ रही हैं।

 
इंद्रजीत लंकेश के निर्देशन बनी यह फिल्म एडल्ट स्टार शकीला की जिंदगी पर आधारित है। जिसने 90 के दशक में दक्षिण भारतीय सिनेमा में एक बड़ा नाम हासिल कर लिया था। ट्रेलर में शुरुआत में शकीला का किरदार कहता सुनाई दे रहा है, एक जमाना था जब मैं भी स्कूल जाती थी। बड़े होकर शादी करने के अलावा मेरा कोई सपना नहीं था।
 
फिल्म में शकीला के एक मामूली लड़की से एडल्ड स्टार बनने की कहानी को दिखाया जाएगा। ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी की भी झलक देखने को मिली। उन्होंने फिल्म में एक सुपरस्टार की भूमिका निभाई है। जो दुनिया के सामने बेशक एक आदर्श व्यक्ति है, लेकिन पर्दे के पीछे की उसकी करतूते कोई नहीं जानता।
 
वहीं, शकीला के इंडस्ट्री में आने के बाद दर्शकों में उनकी लोकप्रियता बढ़ते देख इस सुपरस्टार को भी अपनी सफलता पर खतरा मंडराता हुआ दिखाई देने लगता है। फिल्म 'शकीला' का ट्रेलर काफी हद तक विद्या बालन की फिल्म 'डर्टी पिक्चर' की याद दिलाता है। जिसमें उन्होंने सिल्क स्मिता का किरदार निभाया था। 

ALSO READ: गणेश आचार्य ने घटाया 98 किलो वजन, कपिल शर्मा बोले- आपने दो आदमी ही गायब कर दिए
 
'शकीला' के ट्रेलर की शुरुआत में भी सिल्क के आत्महत्या की खबर दिखाई जा रही है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है, क्या कोई दोबारा सिल्क बन सकती है? अगर हां तो कौन? 
 
मेकर्स अब अपनी इस फिल्म को बड़े स्तर पर रिलीज करने की योजना बना चुके है। इसे 1,000 स्क्रिन्स पर रिलीज किया जाएगा। लॉकडाउन के बाद दोबारा खुले सिनेमाघरों में यह पहली ऐसी फिल्म होगी जिसे इतनी स्क्रीन्स पर रिलीज मिली है।
 
यह फिल्म हिन्दी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज होने वाली है। शकीला क्रिसमस के खास मौके पर यानी 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 
 

Show comments

तब्बू के 55वें जन्मदिन पर फैंस को गिफ्ट, नागार्जुन की फिल्म 'किंग 100' से सामने आया दमदार लुक, निभाएंगी 'महंती झांसी रानी' का रोल

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत, रिलीज रोकने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार

सूरज बड़जात्या की हीरोइनें क्यों पहनती हैं पीले रंग के कपड़े? पत्नी से जुड़ा है दिलचस्प राज

मामा से शादी करने वाले किरदार को निभाकर परेशान हो गई थीं राधिका आप्टे, बताया तेलुगु फिल्म का कड़वा अनुभव

टीकू तलसानिया और पूजा जोशी की फिल्म ‘देवी विज्ञानम्’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था और विज्ञान का दिखेगा अनूठा संगम

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख