Daily Horoscope
✕

रश्‍मिका मंदाना ने बताई 'सिकंदर' के फ्लॉप होने की वजह, बोलीं- जैसा बताया गया उससे अलग थी स्क्रिप्ट

Updated: सोमवार, 19 जनवरी 2026 (17:13 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना अहम किरदार में दिखी थीं। फिल्म को साउथ के निर्देशक एआर मुरुगादॉस ने निर्देशित किया था। 
 
'सिकंदर' के फ्लॉप होने के बाद एआर मुरुगादॉस ने सलमान खान के सेट पर लेट आने की बात कही थी। इसके बाद सलमान खान ने भी पलटवार किया था। वहीं अब 'सिकंदर' के फ्लॉप होने पर रश्मिका मंदाना ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। 
 
रश्‍मिका मंदाना ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी थी, तो वह बहुत अलग थी। लेकिन मार्च 2025 में फिल्म रिलीज होने तक उसमें काफी बदलाव आ गए थे। तेलुगु पत्रकार प्रेमा से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कई खुलासे किए हैं।
 
रश्‍मिका मंदाना ने कहा, सिकंदर, मुझे याद है कि मैंने एआर मुरुगादॉस सर से बात की थी। बेशक बाद में जो हुआ वो बहुत अलग था। लेकिन जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी तो वो वाकई काफी अलग स्क्रिप्ट थी। फिल्म बनाने की प्रक्रिया में ऐसे बदलाव आम बात है। 
 
एक्ट्रेस ने कहा, आम तौर पर फिल्मों के साथ ऐसा होता है। जब आप कुछ सुनते हैं, तो वह एक कहानी होती है जो आपने सुनी है, लेकिन फिल्म बनाने के दौरान, परफॉर्मेंस, एडिटिंग, रिलीज के समय और बाकी सब चीजों के हिसाब से चीजें बदल जाती है। चीजें बदलती है। सिकंदर के साथ भी ऐसा ही हुआ।
 

मुरुगादॉस ने फिल्म फ्लॉप होने पर कही थी यह बात 

'सिंकदर' के फ्लॉप होने के बाद निर्देशक एआर मुरुगादॉस ने कहा था कि इसको सही से एग्जीक्यूट नहीं किया जा सका। कहानी इमोशनल थी, लेकिन उसे वैसा नहीं बना पाए, जैसा दर्शकों से जुड़ती। उन्होंने ये भी कहा कि हिंदी भाषा में फिल्म बनाना उनके लिए चुनौती रहा, क्योंकि जब आप अपनी मातृभाषा से अलग भाषा में फिल्म बनाते हैं तो भावनाएं और लोकल संस्कृति उतनी असरदार तरीके से दर्शकों तक नहीं पहुंच पाती है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

'जोश' के विलेन शरद कपूर की हालत देख भावुक हुए सोनू सूद, संभाली इलाज की जिम्मेदारी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख