1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ranveer singh starrer gully boy is indias entry for oscar

Oscar 2020 के लिए भारत ने भेजा GullyBoy का नाम

Oscar 2020
रणवीर सिंह अभिनीत जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' (GullyBoy) को 92वें अकादमी पुरस्कार (Oscars 2020) में अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म वर्ग में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के तौर पर चयनित किया गया है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने शनिवार को इसकी घोषणा की।

फिल्म इस साल फरवरी में रिलीज हुई थी। फिल्म में आलिया भट्ट, विजयराज, कल्कि कोचलिन, सिद्धांत चतुर्वेदी, विजय वर्मा और अमृता सुभाष भी हैं।

एफएफआई के महासचिव सुपर्ण सेन ने बताया कि फिल्म 'गली बॉय' से इस साल भारत की आधिकारिक प्रविष्टि होगी। इस साल करीब 27 फिल्में दौड़ में थीं, लेकिन इनमें 'गली बॉय' को चुना गया। जानी-मानी अभिनेत्री एवं फिल्मकार अपर्णा सेन इस साल की चयन समिति की अध्यक्ष थीं।

'गली बॉय' को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने बनाया है। रणवीर सिंह ने फिल्म में एक उभरते हुए रैपर की भूमिका निभाई है। इस साल 'बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल' में फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर किया गया था।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
अगला लेख
Mast JOKE : भक्त ने किया भगवान को फोन, भगवान का जवाब सुनकर हंसी निकल पड़ेगी