बॉक्स ऑफिस पर नहीं थमा 'धुरंधर 2' का तूफान, 53वें दिन किया इतना कलेक्शन
भारतीय सिनेमा के इतिहास में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो न केवल पैसा कमाती हैं, बल्कि सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करती हैं। रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की जुगलबंदी वाली फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ऐसी ही एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई है।
रिलीज के आठवें हफ्ते में भी 'धुरंधर 2' का जलवा बरकरार है और अब यह अपनी डिजिटल पारी यानी ओटीटी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने 53वें दिन (8वें रविवार) को 1.10 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया। यह आंकड़ा शनिवार की तुलना में 22.2 प्रतिशत अधिक है, जो दर्शाता है कि फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज अभी भी खत्म नहीं हुआ है।
भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 1,143.09 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। वहीं, अगर वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें, तो 'धुरंधर 2' ने 1,794.65 करोड़ रुपए का विशाल कारोबार कर लिया है। फिल्म 1,795 करोड़ के ऐतिहासिक जादुई आंकड़े को छूने से महज कुछ कदम ही दूर है।
ओटीटी पर मचेगा तहलका
खबरों के अनुसार 14 मई 2026 को 'धुरंधर 2' का डिजिटल प्रीमियर होगा। भारत में यह फिल्म JioHotstar पर स्ट्रीम की जाएगी, जबकि अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए यह Netflix पर उपलब्ध होगी। ओटीटी वर्जन में फिल्म का कुछ अनसीन फुटेज भी जोड़ा जा सकता है, जो इसे घर बैठे देखने वाले दर्शकों के लिए एक खास तोहफा होगा।
क्या 'धुरंधर 3' आने वाला है?
फिल्म की सफलता के बीच सबसे बड़ी खबर इसके अगले भाग को लेकर आ रही है। हाल ही में फिल्म की को-प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने एक इंटरव्यू में हिंट देते हुए कहा था, हम अभी धुरंधर के साथ रुके नहीं हैं। इस साल के अंत में दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज आने वाला है। हमारे पास कुछ बड़ा प्लान है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रणवीर सिंह को ग्लोबल सुपरस्टार की कतार में सबसे आगे खड़ा कर दिया है। फिल्म में उनके द्वारा निभाए गए जासूस 'हमजा' के किरदार ने क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों का दिल जीत लिया है। फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गजों की मौजूदगी ने इसे 2026 की सबसे सफल फिल्म बना दिया है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें