1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. trisha krishnan stuck in crowd after thalapathy vijay cm oath ceremony viral video
Last Modified: सोमवार, 11 मई 2026 (10:50 IST)

थलपति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में बेकाबू भीड़ के बीच फंसीं तृषा कृष्णन, ऐसे संभाली स्थिति

Trisha Krishnan trapped in crowd
Photo Credit : X
दक्षिण भारतीय सिनेमा के 'थलपति' अब तमिलनाडु के असली 'नायक' बन चुके हैं। रविवार को थलपति विजय ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। विजय के शपथ समारोह में उनकी खास दोस्त और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी मौजूद रहीं। 
 
लंबे समय से विजय और तृषा के अफेयर की खबरें सामने आ रही है। ऐसे में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करके तृषा ने इसे और हवा दे दी है। विजय के मुख्यमंत्री बनने का यह सफर उनके फिल्मी करियर से भी ज्यादा रोमांचक रहा है। इस ऐतिहासिक घड़ी में तृषा कृष्णन अपनी मां उमा कृष्णन के साथ अग्रिम पंक्ति में मौजूद थीं। 
 
तृषा को विजय के परिवार के बेहद करीब देखा गया। समारोह के दौरान जब विजय शपथ ले रहे थे, तब तृषा की आंखों में गर्व और खुशी साफ झलक रही थी। सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी तुरंत चर्चा का विषय बन गई, क्योंकि दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को फैंस हमेशा से पसंद करते रहे हैं।

भीड़ का हंगामा और तृषा का 'कूल' अंदाज
समारोह के समापन के बाद जब तृषा स्टेडियम से बाहर निकल रही थीं, तो स्थिति बेकाबू हो गई। थलपति विजय के प्रशंसकों और मीडिया कर्मियों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। हर कोई विजय की इस जीत पर तृषा का पहला रिएक्शन जानना चाहता था।
 
भीड़ इतनी ज्यादा थी कि धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई। सुरक्षाकर्मियों को भी रास्ता बनाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, इस अफरा-तफरी के बीच तृषा ने जिस तरह से खुद को संभाला, उसने उनके फैंस को एक बार फिर उनका मुरीद बना दिया। 
लगातार हो रहे सवालों और शोर के बीच तृषा शांत बनी रहीं। उनके चेहरे पर एक मुस्कान थी और उन्होंने बेहद धैर्य के साथ भीड़ के बीच से अपनी कार तक का रास्ता तय किया। बिना किसी झुंझलाहट के उन्होंने इस चुनौतीपूर्ण स्थिति को हैंडल किया।
 
साड़ी लुक ने जीता सबका दिल
इस खास मौके के लिए तृषा ने एक पारंपरिक नीली और सुनहरी कांजीवरम साड़ी चुनी थी। उनके इस लुक ने समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया। सोशल मीडिया पर फैंस उनके ग्रेस और ब्यूटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि तृषा न केवल एक बेहतरीन कलाकार हैं, बल्कि असल जिंदगी में भी उतनी ही शालीन हैं।
 
विजय के सीएम बनने पर तृषा का पहला रिएक्शन 
टाइम्स नाऊ संग बात करते हुए तृषा ने थलपति विजय को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि बहुत-बहुत बधाई हो। मैं बहुत ज्यादा खुश हूं। 
 
तृषा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही सुपरस्टार सूर्या के साथ फिल्म 'करुप्पू' में नजर आने वाली हैं। आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 14 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। यह एक तमिल-तेलुगु द्विभाषी फिल्म है, जिसे लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
कामसूत्र एड से मचा दिया था बवाल, 90 के दशक की बिंदास गर्ल पूजा बेदी की अनसुनी कहानी