dharma sangrah
Wed, 18 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ranveer Singh, Rohit Shetty, Ajay Devgn, Action

रणवीर सिंह को लेकर एक्शन फिल्म बनाएंगे रोहित शेट्टी

रणवीर सिंह
रोहित शेट्टी ने बतौर निर्देशक अपने लंबे करियर में सर्वाधिक फिल्म अजय देवगन के साथ बनाई है। इसके अलावा उन्होंने शाहरुख खान को दो फिल्मों में निर्देशित किया है। इन दोनों हीरो के अलावा किसी और के साथ उन्होंने फिल्म नहीं बनाई है। जल्दी ही वे रणवीर सिंह को लेकर फिल्म बनाने वाले हैं। 
 
रणवीर के साथ फिल्म बनाने की प्लानिंग रोहित लंबे समय से कर रहे हैं। उन्होंने रणवीर को लेकर एक विज्ञापन फिल्म भी बनाई थी। हाल ही में रोहित ने इस बात की पुष्टि की है कि वे रणवीर को लेकर जल्दी ही फिल्म घोषित करेंगे। जैसे ही रणवीर 'पद्मावती' और ज़ोया अख्तर की फिल्म की शूटिंग खत्म करेंगे वे रणवीर को लेकर फिल्म शुरू कर देंगे। 
 
रोहित इस बार फुल एक्शन फिल्म बनाएंगे। ज्यादातर वे हास्य फिल्म बनाते आए हैं, लेकिन रणवीर को लेकर वे मारधाड़ से भरपूर फिल्म बनाने की सोच रहे हैं। 
ये भी पढ़ें
सलमान खान ने ट्यूबलाइट के डिस्ट्रीब्यूटर को लौटाए पैसे