1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ranveer Singh, Gully Boy, Box Office, Hit, Latest Bollywood News

रणवीर सिंह की गली बॉय भी हुई हिट, 200 करोड़ पार

हिट पर हिट दे रहे हैं रणवीर सिंह

रणवीर सिंह
रणवीर सिंह हिट पर हिट दिए जा रहे हैं। 2018 में उनकी फिल्में पद्मावत और सिम्बा सुपरहिट रही थी। 2019 भी उनके लिए कामयाबी लेकर आया है। उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'गली बॉय' भी हिट हो गई है। हालांकि फिल्म से उम्मीद ज्यादा थी, लेकिन फिल्म का विषय उस तरह का नहीं है जो सभी को अपील करे। 
 
गली बॉय ने दूसरे सप्ताह में शुक्रवार 3.90 करोड़ रुपये, शनिवार 7.05 करोड़ रुपये, रविवार 7.10 करोड़ रुपये, सोमवार 2.45 करोड़ रुपये और मंगलवार को 2.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। भारत में यह फिल्म अब तक 123.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। वर्ल्ड वाइड यह आंकड़ा 200 करोड़ तक जा पहुंचा है। 
 
फिल्म को अब हिट कहा जा सकता है। फिल्म कम बजट में बनी है और विभिन्न राइट्स अच्छे दाम में बिके हैं, लिहाजा फिल्म को सफल माना जा सकता है।

ज़ोया अख्तर की यह सबसे कामयाब फिल्म बन गई है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने पहली बार साथ में अभिनय किया है। दोनों ही कामयाब कलाकार हैं और यह सिलसिला जारी है। 
अगला लेख
जनता ने नोटबुक के ट्रेलर पर बरसाया प्यार, सोशल मीडिया पर देखा गया 15 मिलियन बार