1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ranveer Singh, Faujia, Yash Raj Films

रणवीर सिंह को मिली एक और नई फिल्म... फौजा

रणवीर सिंह
यश राज फिल्म्स ने ही रणवीर सिंह को लांच किया था। इस बैनर के लिए वे बैंड बाजा बारात, लेडिस वर्सेस रिकी बहल, गुंडे, बेफिक्रे जैसी फिल्म कर चुके हैं। अब वे 'फौजा' नामक फिल्म करेंगे। 
 
फौजा की खास बात यह है कि रणवीर सिंह इस फिल्म में एक सरदार के रूप में नजर आएंगे। उनका कैरेक्टर बेहद दिलचस्प बताया जा रहा है। 
 
रणवीर इस फिल्म की शूटिंग 2019 की शुरुआत से करेंगे और 2019 में ही यह फिल्म प्रदर्शित होगी। 
 
रणवीर सिंह इस समय डिमांड में हैं। कई बड़े निर्देशक और बैनर उनके साथ फिल्म करना चाहते हैं। फिलहाल वे कबीर खान की 83, ज़ोया अख्तर की 'गली बॉय' और रोहित शेट्टी की 'सिम्बा' कर रहे हैं। उनकी बातचीत कई बैनर्स से भी चल रही है। 
 
अगला लेख
पहली बार... सलमान खान करेंगे 200 करोड़ रुपये की फिल्म