ganesh chaturthi

दबंग या सिंघम : कैसा है सिम्बा?

'दबंग' से बहुत अलग है रणवीर सिंह की 'सिम्बा'

Updated: शुक्रवार, 12 जनवरी 2018 (17:41 IST)
रणवीर सिंह अपनी चार्मिंग पर्सनेलिटी के लिए जाने जाते हैं। अपनी फिल्मों में मज़ेदार किरदार निभाने वाले रणवीर ने हाल ही में फिल्म 'पद्मावत' में काम किया जिसमें उन्होंने अलाउद्दीन खिलजी जैसा किरदार निभाया। लेकिन अब वे एक बार फिर अपने ज़ोनर की फिल्में करने लगे हैं। 
 
रणवीर ने रोहित शेट्टी और करण जौहर की फिल्म 'सिम्बा' के लिए हाथ मिलाया। फिल्म में उनका फर्स्ट लुक काफी चर्चा में  भी रहा था। इसमें वे पुलिस का किरदार निभा कर दर्शकों को हंसाने वाले हैं। वैसे इस फिल्म किसी की तुलना सलमान खान की फिल्म 'दबंग' से की जा रही है। दबंग फ्रैंचाइज़ी की फिल्मों में भी सलमान खान ने मज़ेदार पुलिस अफसर की भूमिका निभा कर दर्शकों का दिल जीता था। अब रणवीर को भी वैसे ही रूप में देखकर लोग फिल्म की चर्चा दबंग से कर रहे हैं। 
 
इस मामले पर निर्देशक रोहित शेट्टी ने कहा कि जब हम सिंघम बना रहे थे, तो बहुत लोगों ने पूछा कि क्या हम दबंग जैसी फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस फिल्म की अपनी एक अलग पहचान है। मान लिया जाता है कि अगर लुक और पार्ट सिरियस है तो यह सिंघम है और अगर एंटरटेनिंग है तो दबंग है। लेकिन हमारी फिल्म में ऐसा कुछ नहीं। हमारा पुलिस वाले का कैरेक्टर चुलबुल पांडे की तरह नहीं हैं। 
 
रोहित शेट्टी ने कहा कि रणवीर इस स्क्रिप्ट के लिए परफेक्ट हैं। यह एक एक्शन मसाला एंटरटेन्मेंट होगी, जिसमें रणवीर ने कभी काम नहीं किया है। इसमें शानदार एक्शन सीक्वेंस शामिल होंगे और रणवीर अपनी पूरी एनर्जी दर्शा पाएंगे। मुझे यकीन है कि वे बहुत अच्छा काम करेंगे। 
 
वैसे पोस्टर में रणवीर के लुक को बहुत पसंद किया जा रहा है। इस बारे में रणवीर ने कहा मुझे रोहित सर का काम बहुत लंबे समय से पसंद है। इसमें करण जौहर भी प्रोड्युसर के रूप में शामिल हैं। मुझे इस ज़ोनर की फिल्म बहुत पसंद आई और इसमें काम करने में मुझे बहुत मज़ा आएगा। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख