biodatamaker

विराट के बाद हार्दिक ने भी थामा एक्ट्रेस का हाथ!

Updated: शुक्रवार, 12 जनवरी 2018 (17:33 IST)
हाल ही में अनुष्का और विराट की शादी हुई। उसके पहले ज़हीर खान और सागरिका घाटगे ने शादी की। युवा दिनों की धड़कन युवराज सिंह ने भी हैज़ल कीज से शादी की। हमारे देश में सबसे ज़्यादा दीवानगी क्रिकेट और बॉलीवुड की ही है, उस पर दोनों इंडस्ट्री का मिल जाना अलग ही रोमांच होता है। क्रिकेट प्लेयर और बॉलीवुड एक्ट्रेस की जोड़ी हमेशा से चर्चा का विषय रहा है। इस लिस्ट में अब एक और कपल जुड़ गया है। 
 
खबर है कि क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस एली अवराम एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। एली अवराम बिग बॉस 7 की एक्स-कंटेस्टेंट और मिकी वायरस की एक्ट्रेस हैं। यह खबर तब फैली जब हार्दिक के भाई कृणाल पांड्या के रिसेप्शन की पिक्चर्स वायरल हुईं। इसमें हार्दिक और एली स्टेज पर कृणाल और उनकी दुल्हन पंखुड़ी शर्मा के साथ पोज़ देते नज़र आए। 
 
हार्दिक के भाई कृणाल भी क्रिकेट प्लेयर हैं जिन्होंने आईपीएल के दौरान शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 27 दिसंबर, 2017 को अपनी गर्लफ्रेंड पंखुड़ी शर्मा से शादी की। इसमें कई सेलीब्रिटीज़ शामिल हुए थे, जिसमें एली और हार्दिक की बांडिंग अलग ही देखने को मिल रही थी। 
 
इससे पहले हार्दिक को लेकर अफवाहें थी कि वे टीवी एंकर, मॉडल और सिंगर शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। इसके बाद यह खबर आई थी कि वे कोलकाता मॉडल लिशा शर्मा के साथ डेटिंग कर रहे थे। लेकिन इन सभी खबरों को हार्दिक ने नकारते हुए लिखा था मैं लंबे समय से सिंगल हूं और फिलहाल सिर्फ अपने खेल पर ध्यान दे रहा हूं। लेकिन इस बार का किस्सा अलग ही जान पड़ता है। देखते है इनके रिलेशनशिप की खुशखबरी कब मिलती है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख