dharma sangrah
✕

दीपिका से ज्यादा रणवीर ने दी काम को अहमियत, आगे बढ़ाया हनीमून

Updated: गुरुवार, 29 नवंबर 2018 (19:11 IST)
बॉलीवुड के हॉट कपल दीपिाक पादुकोण और रणवीर सिंह 14-15 नवंबर को इटली में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के बाद यह कपल इन दिनों करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को रिसेप्शन पार्टियां देने में व्यस्त हैं। 28 नवंबर को मुंबई ने अपना दूसरा रिसेप्शन दिया। अब 1 दिसंबर को बॉलीवुड सेलेब्स के लिए एक और ग्रेंड रिसेप्शन का आयोजन मुंबई में किया जाएगा।
 
फैंस को इनकी ग्रैंड शादी और रिसेप्शन के बाद इस बात का इंतजार था कि यह दीपवीर हनीमून पर कब जाएंगे। वहीं, खबरों के अनुसार दीपिका-रणवीर फिलहाल अपने हनीमून पर नहीं जाएंगे क्योंकि रणवीर की एक के बाद एक फिल्में रिलीज के लिए तैयार है। खबरें है कि मुंबई में तीसरे रिसेप्शन के बाद रणवीर अपनी आगामी फिल्म सिंबा के प्रमोशन में बिजी हो जाएंगे। यह फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज हो रही है। 
 
रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर जल्द ही सारा अली खान संग सिंबा के टाइटल सॉन्ग की शूटिंग करेंगे। इसे गोवा या मुंबई में फिल्माया जा सकता है। इस बीच, रोहित शेट्टी रणवीर के डुप्लीकेट के साथ पैचवर्क कंप्लीट कर रहे हैं ताकि उनकी फिल्म सिम्बा पर कोई असर नहीं पड़े और वो अपनी तय डेट पर ही रिलीज हो।
 
खबरों के अनुसार, दीपवीर सिंबा की रिलीज के बाद हनीमून पर जा सकते हैं। वहीं, हनीमून से लौटने के बाद रणवीर जोया अख्तर की गली बॉय की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे और दीपिका मेघना गुलजार की अगली फ़िल्म की तैयारियों में जुट जाएंगी।

Show comments

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

तब्बू के 55वें जन्मदिन पर फैंस को गिफ्ट, नागार्जुन की फिल्म 'किंग 100' से सामने आया दमदार लुक, निभाएंगी 'महंती झांसी रानी' का रोल

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत, रिलीज रोकने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार

सूरज बड़जात्या की हीरोइनें क्यों पहनती हैं पीले रंग के कपड़े? पत्नी से जुड़ा है दिलचस्प राज

मामा से शादी करने वाले किरदार को निभाकर परेशान हो गई थीं राधिका आप्टे, बताया तेलुगु फिल्म का कड़वा अनुभव

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख