बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Ranveer Singh, 83, Bunty Aur Babli 2, Release Date
Written By
Last Modified: गुरुवार, 5 नवंबर 2020 (14:06 IST)

रणवीर सिंह की फिल्म 83 आगे बढ़ी, बंटी और बबली 2 आएगी क्रिसमस पर!

रणवीर सिंह की फिल्म 83 आगे बढ़ी, बंटी और बबली 2 आएगी क्रिसमस पर! - Ranveer Singh, 83, Bunty Aur Babli 2, Release Date
रणवीर सिंह की फिल्म 83 आगे बढ़ी, बंटी और बबली 2 आएगी क्रिसमस पर : रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 83 महीनों से रिलीज होने का इंतजार कर रही है, लेकिन कोविड-19 (Covid-19) ने सब चौपट कर रखा है। यह फिल्म इस वर्ष अप्रैल में रिलीज होने वाली थी और इसके बाद कई बार इसकी रिलीज टली। अब यह फिल्म क्रिसमस (Christmas) पर भी रिलीज नहीं होगी क्योंकि अभी भी सिनेमाघर पूरी तरह खुले नहीं हैं और दर्शकों के मन में कोरोनावायरस (CoronaVirus) को लेकर भय है। यह फिल्म 2021 के फरवरी या मार्च में रिलीज होने की संभावना है। 
 
1983 में भारतीय क्रिकेट टीम ने कपिल देव (Kapil Dev) के नेतृत्व में विश्वकप (World Cup) जीत कर सभी को चौंका दिया था। विश्व कप में भारतीय टीम के उतार-चढ़ाव भरे प्रदर्शन और कप जीतने तक के सफर को इस फिल्म में प्रमुखता से दिखाया गया है। कबीर खान (Kabir Khan) निर्देशित इस फिल्म में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी हैं। 
 
क्रिसमस पर आमिर खान (Aamir Khan) की लाल सिंह चढ्ढा (Lal Singh Chaddha) और रणवीर की 83 हटने के बाद बंटी और बबली 2 (Bunty Aur Babli 2) के रिलीज होने की संभावना है। फिल्म में रानी मुखर्जी (Rani Mukerjee), सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में हैं। यह एक मनोरंजक फिल्म है और त्योहार पर दर्शक इस तरह की फिल्म देखना पसंद करते हैं। फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) जल्दी ही इस बारे में फैसला लेने वाले हैं। 
 
ये भी पढ़ें
टाइगर श्रॉफ को लेकर गणपत फिल्म अनाउंस, टीज़र पोस्टर रिलीज