suvichar
✕

सेल्फी में दिखाई दी रणवीर-रवीना की बॉन्ड‍िंग

Updated: बुधवार, 6 सितम्बर 2017 (16:14 IST)
रणवीर सिंह की दिलदारी और चुलबुलेपन के तो बॉलीवुड में सभी दीवाने हैं। यहां तक की 90 के दशक की दिवा भी। जी हां, 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस रवीना टंडन ने हाल ही में एक फोटो शेयर की है जिसमें वे रणवीर के साथ जिम वर्कआउट के साथ-साथ मस्ती कर रही हैं। 
 
सभी जानते हैं कि रणवीर अपनी फिटनेस को लेकर कितने सजग हैं। रवीना भी अपना समय जिम में बिताना पसंद करती हैं, ऐसे ही थोड़ी वे अब तक इतनी फिट और खूबसूरत लगती हैं। ऐसे में दोनों की जिम में बॉन्डिंग होना आश्चर्य वाली बात नहीं।
 
 रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों और को-स्टार्स के साथ सेल्फी डालते रहते हैं। इसलिए जब उन्होंने जिम में रवीना से मुलाकात की, तो उन्होंने इस स्टार के साथ सेल्फी लेना का मौका छोड़ा नहीं। 
 
इस बार रवीना टंडन ने रणवीर सिंह के साथ इस बॉन्डिंग वाली पिक्चर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन लिखा कि #selfieking #mrhotnesshimself #RanveerSingh #gymtime #mastikhor के साथ। रवीना टंडन हाल ही में ओनीर की फिल्म शाब और फिर मातृ में नज़र आई थीं। वही रणवीर सिंह जल्द ही संजय लीला भंसाली की पद्मावती के इंतज़ार में हैं। 

Show comments

गद्दी की लड़ाई से दमदार डायलॉग्स तक, ‘मिर्जापुर’ सीजन 2 के 6 साल पूरे, मेकर्स ने शेयर किया खास वीडियो

‘प्रताप’ में पूनम बनकर लौट रहीं ईशा देओल, फिल्म से सामने आया कैरेक्टर पोस्टर

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की मंजूरी, 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में मचेगी धूम

Bigg Boss 20: माही विज ने आम्रपाली दुबे को कहा 'आलू की बोरी', बॉडी-शेमिंग पर मचा बवाल

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख