kundali milan
✕

'जुड़वा 2' के लिए वरुण धवन ने ली असली जुड़वाओं से प्रेरणा

Updated: बुधवार, 6 सितम्बर 2017 (16:04 IST)
साजिद नाडियाडवाला की 'जुड़वा 2' में वरुण धवन के साथ जैकलिन फर्नांडीज और तापसी पन्नू मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म 1997 में आई 'जुड़वा' का रीमेक है। वरुण धवन जो पहली बार डबल भूमिका निभा रहे हैं, उन्हें वाकई इस रोल को निभाने में मुश्किल आई। लेकिन उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने असली जिंदगी के जुड़वाओं को समझा और प्रेरणा ली। 
 
इस बारे में वरुण ने बताया कि मैंने फिल्म के लिए बहुत रि‍सर्च की। मेरे दो दोस्त हैं अमन और पवन जो कि जुड़वा हैं। इसलिए मैंने यह पता लगाने की कोशिश की, कि जुड़वा होने पर कैसा महसूस होता है। मैंने यह भी पता लगाया कि अगर उनमें से किसी की गर्लफ्रैंड है तो वो उन्हें दूर से पहचान पाती है या नहीं। मुझे पता चला कि कभी-कभी जुड़वा इस बात का फायदा भी उठाते हैं। 
 
वरुण धवन 'जुड़वा 2' में 1997 की फिल्म के टपोरी राजा और सीधे प्रेम के किरदारों को फिर बड़े परदे पर लाने वाले हैं। एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी से भरी इस फिल्म को सभी दर्शक वर्ग पसंद करते हैं। फिल्म के रीमेक से भी यही उम्मीदें हैं। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म 'जुड़वा 2' 29 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख