सम्बंधित जानकारी
- शेरशाह और भुज में से कौन सी फिल्म देखें? कठिन सवाल का आसान जवाब
- मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहीं मौनी रॉय, फैंस के साथ शेयर की हॉट तस्वीरें
- इस फिल्म के सेट पर हुई थी रिया कपूर और करण बूलानी की पहली मुलाकात
- अग्रिम जमानत के लिए राज कुंद्रा पहुंचे बॉम्बे हाईकोर्ट
- अमेजन मिनीटीवी लेकर आ रहा काली पीली टेल्स
रानू मंडल ने गाया 'बचपन का प्यार' गाना, वीडियो हुआ वायरल
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाले सहदेव दिर्दो 'बचपन का प्यार' गाना गाकर रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बन गए थे। सहदेव के गाने पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने रील बनाए, जो सोशल मीडिया जमकर वायरल हुए। जिसके बाद बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने सहदेव के साथ 'बचपन का प्यार' गाना बनाया।
यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को अब तक 4 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में रैप के जरिए बचपन से लेकर बड़े होने तक की लव स्टोरी को दिखाया गया है। गाने में सहदेव कूल और डैशिंग अवतार में रॉकस्टार की तरह परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं।
वहीं अब रानू मंडल का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह 'बचपन का प्यार' गाना गाती नजर आ रही हैं। रानू मंडल का यह वीडियो काफी छोटा है, लेकिन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बता दें कि सहदेव की तरह रानू मंडल भी रातों-रात सोशल मीडिया पर स्टार बन गई थीं। रानू मंडल का एक सॉन्ग वीडियो का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में रानू रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का एक गाना गा रही थी। हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म में गाना गाने का मौका दिया था।
अगला लेख
