1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. randeep hooda served with rs 10 crore legal notice by scriptwriter

मुश्किल में फंसे रणदीप हुड्डा, स्क्रिप्ट राइटर ने भेजा 10 करोड़ का नोटिस, लगाया यह आरोप

Randeep Hooda
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा मुश्किल में फंस गए हैं। हिसार की रहने वाली एक स्क्रिप्ट राइटर ने एक्टर को 10 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा है। इस नोटिस में रणदीप के अलावा कई लोगों के नाम शामिल हैं। स्क्रिप्ट राइटर प्रियंका शर्मा ने रणदीप हुड्डा पर अपनी करोड़ों रुपए कीमत की स्क्रिप्ट व लिरिक्स कब्जाने का आरोप लगाया है।

 
प्रियंका ने हरियाणा पुलिस महानिदेशक फरीदाबाद के रेंज कमीशनर को मेल के जरिए शिकायत भेजी है। खबरों के अनुसार वकील ने बताया कि प्रियंका फिल्मों के लिए स्क्रिप्ट, स्टोरी और गाने लिखती हैं। उन्होंने रणदीप हुड्डा से सोशल मीडिया के जरिए कॉन्टेक्ट किया और उन्हें फिल्मों की कहानी भेजी थी। 
 
रणदीप हुड्डा ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि वे इन पर जल्द काम शुरू करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। प्रियंका को पिछले 8 साल से सिर्फ आश्वासन ही मिला। आखिरकार उन्होंने प्रताड़ना से तंग आकर हुड्डा को हर्जाना भरने का नोटिस थमा दिया। 
 
वकील ने नोटिस में बताया कि प्रियंका ने मेल और व्हॉट्सएप पर रणदीप हुड्डा, आशा हुड्डा, मनदीप हुड्डा, अंजलि हुड्डा, मैनेजर मनीष, पंचाली चौधरी और मेकअप आर्टिस्ट रेणुका पिल्वाई को करीब 1200 गाने और 40 स्टोरीज भेजीं। 
 
उन्होंने बताया कि जब प्रियंका ने अपनी स्क्रिप्ट वापस मांगी तो उन्हें जान से मारने की धमकी तक दी गई। इसके बाद ही प्रियंका ने शिकायत दर्ज करवाई। इस पूरे मामले पर अभी तक रणदीप हुड्डा की तरफ से कोई स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। 
 
रणदीप हुड्डा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार सलमान खान की फिल्म 'राधे' में नजर आए थे। उन्होंने साल 2001 में फिल्म मानसून वेंडिंग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
 
अगला लेख
खतरनाक पड़ोसन... होश उड़ जाएंगे..: husband wife jokes