• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ranbir kapoor wants to become favurite actor of deepika padukone and ranveer sings kids
Written By
Last Modified: सोमवार, 8 जून 2020 (16:31 IST)

इस वजह से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बच्चे का इंतजार कर रहे रणबीर कपूर

इस वजह से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बच्चे का इंतजार कर रहे रणबीर कपूर - ranbir kapoor wants to become favurite actor of deepika padukone and ranveer sings kids
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक हैं। जब से उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था, तब से वे रिलेशनशिप के बड़े गोल्स बना रहे हैं। रणवीर को डेट करने से पहले, एक्ट्रेस रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं और उनके ब्रेकअप ने तब काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

 
लेकिन 2016 में, करण जौहर के टॉक शो में रणबीर और रणवीर एकसाथ नजर आए जो काफी सुर्खियों में रहा। दोनों की जोड़ी पहली बार जब एक साथ नजर आई तो वह ‘टॉक ऑफ द टाउन’ बनी। शो पर रणबीर ने दीपिका-रणवीर पर बात करते हुए कहा था कि दोनों ऑनस्क्रीन बेहद शानदार पार्टनरशिप निभाते हैं। 
 
रणबीर कपूर ने कहा कि वह दीपिका और रणवीर के लिए खुश हैं और उम्‍मीद करते हैं कि वे एकसाथ बेहतरीन बच्‍चे करेंगे और वह (रणबीर कपूर) उनके बच्‍चों के फेवरिट एक्‍टर होंगे। रणबीर और रणवीर का यह एपिसोड काफी शरारतों से भरा था। 
 
ये भी पढ़ें
लॉकडाउन में 3 गाने रिलीज करने के बाद फैंस को नया सरप्राइज देंगे सलमान खान!