मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranbir kapoor saves his parents and pet photo as whatsapp dp instead of alia bhatt
Written By
Last Modified: रविवार, 20 सितम्बर 2020 (12:46 IST)

रणबीर कपूर की वॉट्सएप डीपी में आलिया भट्ट की नहीं बल्कि लगी है यह तस्वीर!

रणबीर कपूर की वॉट्सएप डीपी में आलिया भट्ट की नहीं बल्कि लगी है यह तस्वीर! - ranbir kapoor saves his parents and pet photo as whatsapp dp instead of alia bhatt
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बीटाउन के हॉट कपल्स में से एक है। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। अब हाल ही में रणबीर के वॉट्सऐप डीपी को लेकर एक जानकारी सामने आई है। खबर है कि एक्टर के पास दो नंबर है।

 
जिसमें एक नंबर पर रणबीर ने अपने मम्मी-पापा के साथ वाली तस्वीर लगाई है। तो वहीं दूसरे नंबर पर एक्टर ने अपने पालूत कु्तों की तस्वीर लगाई है। ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल आ रहा है कि उन्होंने आलिया के साथ अपनी तस्वीर क्यों नहीं लगाई।
 
खबरों के मुताबिक, कुछ महीने पहले आलिया को स्पॉट किया गया था। तब ऐसा कहा गया था कि अलिया के फोन पर मौजूद वॉलपेपर में रणबीर कपूर और उनकी तस्वीर है। ये तब की तस्वीर है जब दोनों रणबीर के कजिन अरमान जैन के रिसेप्शन में शामिल हुए थे।
 
बता दें कि फैंस को आलिया और रणबीर की जोड़ी बहुत पसंद आती है। कई बार ये खबर भी आई कि रणबीर के शादी की तारीख निकलने वाली है। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के चलते रणबीर के शादी की डेट आगे बढ़ती रही और फिर कोरोना संकट के चलते देशभर में लॉकडाउन हो गया। जिसके कारण ऐसा कहा गया कि शादी की तारीख आगे कर दी गई है।
 
रणबीर कपूर की फैमिली आलिया को पसंद करती हैं। कुछ समय पहले आलिया के पापा महेश भट्ट ने कहा था कि, जाहिर तौर पर दोनों एकदूसरे से प्‍यार करते हैं। आपको इस बात को समझने में दिक्‍कत नहीं होनी चाहिए। मुझे रणबीर कपूर पसंद है और वह बहुत अच्‍छे इंसान हैं।
 
आलिया भट्ट फिल्‍म 'ब्रह्मास्‍त्र' में रणबीर कपूर के साथ नजर आनेवाली हैं। पहले यह फिल्‍म इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होनेवाली थी लेकिन विजुअल इफेक्‍ट्स का काफी काम अभी बाकी है, ऐसे में फिल्‍म की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया गया है। 
 
ये भी पढ़ें
‍अनुराग कश्यप के सपोर्ट में आगे आईं तापसी पन्नू, बोलीं- सबसे बड़े फेमिनिस्ट हो जिसे मैं जानती हूं...