• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranbir kapoor reveals sandeep reddy vanga wants animal trilogy actor will play a double role
Last Modified: सोमवार, 9 दिसंबर 2024 (10:54 IST)

एनिमल पार्क के बाद बनेगा फिल्म का तीसरा पार्ट, डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर

Film Animal Park
साल 2023 में रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में रणबीर कपूर के खूंखार लुक को देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए थे। एनिमल में रणबीर के साथ रश्‍मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी अहम किरदार में नजर आए थे। 
 
'एनिमल' की रिलीज के बाद ही इसके दूसरे पार्ट 'एनिमल पार्क' का भी ऐलान हो गया था। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने इस फिल्म को लेकर अपडेट दिया है। एक्टर ने बताया कि एनिमल पार्क साल 2027 तक शुरू होगी। 
 
इसकी के साथ रणबीर कपूर ने बताया कि 'एनिमल' का तीसरा पार्ट भी बन सकता है। डेडलाइन हॉलीवुड के साथ बातचीत में रणबीर ने कहा कि वो साल 2027 तक 'एनिमल' (एनिमल पार्क) के सीक्वल की शूटिंग शुरू कर देंगे, क्योंकि डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा इस समय दूसरी फिल्म में बिजी हैं।
 
रणबीर ने आगे कहा, 'एनिमल' के लिए संदीप का विजन बिल्कुल वैसा ही था, जैसा उन्होंने सोचा था। वो इस कहानी को तीन पार्ट में बनाने पर विचार कर रहे हैं। दूसरे पार्ट का टाइटल 'एनिमल पार्क' होगा। हम पहली‍ फिल्म पर बात कर रहे हैं और डिस्कस कर रहे हैं कि इसे कैसे आगे ले जाना चाहते हैं। 
 
रणबीर कपूर ने बताया कि इस फिल्म में वह डबल रोल में नजर आने वाले हैं। उन्होंने कहा, यह बहुत एक्साइटिंग है क्योंकि मैं हीरो और विलेन दोनों रोल करूंगा। पहले पार्ट में विलेन प्लास्टिक सर्जरी करवाता है और हीरो जैसा दिखने के लिए खुद को बदल लेता है। इसी दिलचस्प मोड़ से दूसरे पार्ट की झलक होती है। मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं। 
 
बता दें कि रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण पार्ट 1' में बिजी हैं। इस फिल्म में वह भगवान राम का किरदार निभाते दिखेंगे। 
 
ये भी पढ़ें
दिलजीत दोसांझ के इंदौर शो के दौरान लड़की को लड़के ने किया प्रपोज