सम्बंधित जानकारी
- श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, सोफे पर बैठकर दिए बोल्ड पोज
- अजय देवगन की 'रनवे 34' का दूसरा ट्रेलर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
- वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म 'बवाल' शूटिंग हुई शुरू
- लॉक अप : मंदाना करीमी का निर्देशक संग था सीक्रेट अफेयर, हो गई थीं प्रेग्नेंट
- आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबरों से टूटा यूट्यूबर का दिल, वीडियो पर एक्ट्रेस ने दिया यह रिएक्शन
11 साल की उम्र में ही रणबीर कपूर को चाहने लगी थीं आलिया भट्ट, इस फिल्म के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात | ranbir kapoor alia bhatt love story
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों की शादी को लेकर हर दिन नए अपडेट सामने आ रहे हैं। भले ही रणबीर और आलिया ने अपनी शादी को लेकर चुप्पी साध रही है, लेकिन उनकी वेडिंग डेट से लेकर वेन्यू तक की जानकारियां सामने आ चुकी है।
फैंस इस बात को जानने के लिए बेताब है कि आखिर कभी किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए आलिया और रणबीर की लव स्टोरी शुरू कब और कैसे हुई। आइए आपकों बताते हैं कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की पहली मुलाकात कब हुई थी। आलिया ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था।
आलिया ने कहा था कि साल 2005 में उन्होंने पहली बार रणबीर कपूर को देखा था। फिल्म ब्लैक की शूटिंग के दौरान एक दिन जब वो सेट पर गई थी तभी रणबीर कपूर को अपना दिल दे बैठी थी। तब आलिया की उम्र महज 11 साल की थी। रणबीर कपूर को देखते ही आलिया उनपर फिदा हो गई थीं।
फिल्म ब्लैक में रणबीर कपूर असिस्टेंड डॉयरेक्टर थे और आलिया इस फिल्म के लिए ऑडिशन देने गई थीं। दोनों के अफेयर की चर्चा तब शुरू हुई जब दोनों ने फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' साइन की।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लव स्टोरी के बारे में कहा जाता है कि दोनों की प्रेम कहानी 2018 में फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से शुरू हुई थी। आलिया और रणबीर के अफेयर को जब और अफवाह मिली जब दोनों सोनम कपूर की शादी में एक-दूसरे का हाथ थामे पहुंचे थे।
