Hanuman Chalisa
✕

रामायण की सीता दीपिका चिखलिया 'गालिब' से करने जा रहीं कमबैक, फिल्म का फर्स्ट पोस्टर रिलीज

Updated: रविवार, 9 अगस्त 2020 (16:53 IST)
लॉकडाउन के दौरान टीवी पर 'रामायण' के दोबारा प्रसारण से सीरियल के सभी कलाकार एक बार फिर से चर्चा में आ गए। इसमें सीता का रोल निभाने वालीं दीपिका चिखलिया ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली है। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं।

 
हाल ही में दीपिका चिखलिया की नई फिल्म का पोस्टर भी रिलीज हुआ है। इस फिल्म का नाम 'गालिब' हैं। इस फिल्म के साथ ही दीपिका कमबैक करने जा रही हैं। दीपिका चिखलिया ने अपनी फिल्म गालिब का पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
 
पोस्टर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, 'फिल्म गालिब का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। यह एक सच्ची कहानी है। आपके साथ फिल्म से जुड़े पोस्ट और रिलीज डेट की जानकारी लगातार शेयर करती रहूंगी। फिल्म की रिलीज को लेकर अगस्त का शेड्यूल तय किया गया है, लेकिन हम सब को पता है कि अभी स्थितियां क्या हैं।'

ALSO READ: ऑनलाइन क्लासेस के जरिए हिन्दी सीख रहीं आराध्या बच्चन, वीडियो वायरल
 
इस पोस्टर में दीपिका सलवार सूट पहने सिर पर दुपट्टा लिए दिख रही हैं। साथ में उनके साथ एक्टर निखिल पिटाले भी दिखाई दे रहा है, जो कि उनके ऑनस्क्रीन बेटे गालिब का रोल निभा रहे हैं।
 
दीपिका ने फिल्म में अपने रोल के बारे में बात करते हुए कहा था कि उनका फिल्म में चुनौतीपूर्ण रोल है। इस फिल्म में दीपिका की भूमिका एक आतंकवादी की मां की है। बेटे को सरकार ने फांसी दे दी है और उसके बेटे को उसने पढ़ा-लिखाकर 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉप करवाया है।
 
डायरेक्टर मनोज गिरी और प्रोड्यूसर धनश्याम पटेल फिल्म 'गालिब' को प्रोड्यूस कर रहे हैं। बता दें कि दीपिका ने करीब 24 साल पहले 'सुन मेरी लैला' फिल्म में काम किया था जिसमें राज किरण भी थे। वे इसके अलावा साल 1989 में 'घर का चिराग' और 1991 में 'रुपए 10 करोड़' में एक्टिंग कर चुकी हैं।
 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख