बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ram kapoor lost 30 kgs weight while fasting for 16 hour share photos
Written By

फैट टू फिट हुए राम कपूर, इस खास रूटीन से कम किया 30 किलो वजन

फैट टू फिट हुए राम कपूर, इस खास रूटीन से कम किया 30 किलो वजन - ram kapoor lost 30 kgs weight while fasting for 16 hour share photos
Photo : Instagram
बड़े अच्छे लगते हैं स्टार राम कपूर इन दिनों अपने किसी सीरियल की वजह से चर्चा में नहीं बल्कि अपनी फोटो की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। राम कपूर ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनको पहचान पाना भी मुश्किल है। इनमें उनका गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने मिला है।
Photo : Instagram
राम कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी ऐसी तस्वीरें शेयर की है जिसमें पहले उनका बढ़ा हुआ वजन दिख रहा है और बाद में अपनी फिट बॉडी के साथ नजर आ रहे हैं। राम कपूर ने पहले से काफी वजन घटा लिया है, जिससे तस्वीरों में ये एक्टर काफी स्लिम और फिट नजर आ रहे हैं।
Photo : Instagram
काफी टाइम से टीवी से दूर राम कपूर का यह मेकओवर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। करीब 2 साल पहले राम कपूर ने तय किया था कि 45 साल का होते-होते उन्हें खुद को फिट और हेल्दी बना लेना है। अपनी फिटनेस पर वो साल 2017 से काम कर रहे थे। अपनी तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखते हुए कहा 'कैसे हो सब, बहुत दिनों से आप सबको नहीं देखा।'
Photo : Instagram
कभी 130 किलो के रहे राम कपूर 30 किलो वजन घटा चुके हैं और 25 से 30 किलो वेट और घटाना चाहते हैं। राम कपूर ने बताया कि वह सुबह जल्दी उठकर बिना कुछ खाए सीधा जिम जाते हैं और वहां काफी टाइम तक वर्कआउट करते हैं। राम ने यह भी बताया कि वह पूरे दिन अपनी कैलरी काउंट करते रहते हैं। और साथ ही वह रोजाना 16 घंटे का उपवास भी करते हैं।
Photo : Instagram
राम कपूर टीवी और बॉलीवुड के सक्सेसफुल एक्टर हैं। राम कपूर ने एक्ट्रेस गौतमी गाडगिल से शादी की है। दोनों की मुलाकात एक टीवी शो घर एक मंदिर के दौरान हुई थी। राम और गौतमी के दो बच्चे हैं। उनके बेटे का नाम अक्स कपूर और बेटी का नाम सिया कपूर हैं।
Photo : Instagram
राम कपूर सिर्फ सीरियल नहीं, कई फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। ये आखिरी बार आयुष शर्मा की फिल्म 'लव यात्री' में नजर आए थे जिनमें ये उन्होंने एक्टर के मामा का किरदार निभाया था।
ये भी पढ़ें
'रॉकस्टार' में रणबीर कपूर के साथ दीपिका पादुकोण को कास्ट करना चाहते थे इम्तियाज अली