बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. debina bonnerjee wearing bikini on tv for first time shares her hot photo
Written By

टीवी शो में देबिना बनर्जी ने पहली बार पहनी बिकिनी, देखिए हॉट तस्वीरें

टीवी शो में देबिना बनर्जी ने पहली बार पहनी बिकिनी, देखिए हॉट तस्वीरें - debina bonnerjee wearing bikini on tv for first time shares her hot photo
Photo : Instagram
टीवी सीरियल रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस देबिना बनर्जी इन दिनों अपने बिकिनी अवतार को लेकर सुर्खियों में हैं। देबिना इन दिनों 'विष कन्या' में नजर आ रही हैं। इस शो के लिए देबिना ने अपने करियर में पहली बार टीवी स्क्रीन पर बिकिनी पहनी है।
Photo : Instagram
बड़े पर्दे पर एक्ट्रेस का बिकिनी पहनना आम बात है। लेकिन टीवी शोज में बिकिनी पहनने का ट्रेंड नहीं है। देबिना ने पहली बार बिकिनी पहनने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है। देबिना ने कहा, बात जब कहानी की आती है तो कलाकारों को फ्लेक्सिबल या लोचदार होने की आवश्यकता है।
देबिना ने कहा मैं पहले नर्वस थी, लेकिन मैं जानती थी कि कहानी की पटकथा इसकी मांग करती है। विष कन्या में मेरा किरदार कुछ ऐसा है जिसे किसी की परवाह नहीं है और मेरे अभिनय में यह दिखना चाहिए। मेरे ख्याल से वक्त बदल रहा है और कहानी कहने के माध्यम की परवाह किए बिना दर्शक चीजों को अधिक स्वीकार करने लगे हैं। मेरे प्रशंसकों ने हमेशा मुझे अपना समर्थन दिया है।
Photo : Instagram
देबिना बनर्जी ने ब्‍लैक कलर की बिकिनी और उसके ऊपर नेट का श्रग पहना था। बिकिनी में वह सेक्‍सी नजर आ रही हैं। उनका ये लुक वाकई फैंस को घायल करने वाला है। देबिना का ये बिकिनी फोटो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
ये भी पढ़ें
डांस इंडिया डांस में करिश्मा कपूर का जलवा (फोटो)