1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ram gopal varma slams ill health rumours share video

क्या बीमार हैं रामगोपाल वर्मा? डायरेक्टर ने वीडियो पोस्ट कर बताई सच्चाई

Ram ‍Gopal Varma
फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा अपनी फिल्मों के साथ ही साथ अपने पोस्ट्स की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर की है जिसमें वे बॉडीबिल्डिंग करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के जरिए रामगोपाल वर्मा ने बताया है कि वे पूरी तरह से फिट हैं।

 
रामगोपाल वर्मा ने एक आर्टिकल शेयर किया जिसमें दावा किया गया था कि वे तेज बुखार से पीड़ित हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, मेरे खिलाफ कुछ मीडिया आउटलेट्स में सामने आई अफवाहों के चलते मैं आपको ये बताना चाहता हूं कि मैं पूरी तरह से फिट हूं।
 
इसके साथ ही रामगोपाल वर्मा ने फॉलोअर्स को मैसेज भी दिया। उन्होंने लिखा- ऐसी कुछ अफवाहें हैं कि मुझे बहुत तेज बुखार हैं। लोगों को लग रहा होगा कि शायद ये कोरोना है या कुछ और लेकिन सच तो ये है कि मैं जबरदस्त फिट हूं।
 
उन्होंने कहा, मैं लगातार काम कर रहा हूं और कई दिलचस्प फिल्में बना रहा हूं और वर्कआउट कर रहा हूं। तो जो भी इस बात से खुश था कि मैं बीमार पड़ गया हूं, सॉरी आपको दुखी करने के लिए। वही जो भी लोग मुझे पसंद करते हैं, मैं उन्हें बस ये कहना चाहता हूं मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं और टेंशन की बात नहीं है।
 
अगला लेख
काम में मदद न करने पर सनी लियोनी ने पति डेनियल को सिखाया सबक, मजेदार वीडियो वायरल