1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Rakul Preet Singh says she has been feeling way more lighter since she turned vegan

शाकाहारी बनने के बाद हल्का महसूस कर रही हैं एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह

Rakul Preet Singh
बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इस साल की शुरुआत में शाकाहरी बनी हैं, जिसके बाद उनका कहना है कि वह अब खुद को पहले से अधिक हल्का महसूस कर रही हैं।



शाकाहारी बनने के फैसले पर रकुल ने कहा, “यह एक सोच-समझकर लिया गया निर्णय था। जब मैंने पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में सुना कि कितने जानवर मारे जाते हैं, कितने मुर्गे हैं जो कभी खुले खेत में नहीं दौड पाते हैं। उनका डर के साथ जीना, ये सब उनके मीट में भी आ जाता है और हम सोचते हैं कि इसमें हाईप्रोटीन है और हम उसका सेवन करते हैं।”



एक्ट्रेस ने आगे कहा, “मैं तब से अधिक हल्का महसूस कर रही हूं जब से मैं शाकाहारी बन गई हूं। मुझे लगता है कि मेरी एनर्जी लेवल सबसे ज्यादा है, मुझे इसके बारे में उस समय तक नहीं पता चला जब तक मैं एक शाकाहारी नहीं बनी। लेकिन मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा है! यह पचने में आसान है, यह आपके पेट पर भारी नहीं है, इसलिए इसके कई फायदे हैं और मैं सिर्फ इतना कहूंगी कि इसे अपने लिए आजमाएं। अपने आप को कम से कम 15 दिन या 20 दिन दें और अंतर देखें। यह पर्यावरण के लिए अच्छा है, आपके लिए अच्छा है और जानवरों के लिए भी अच्छा है।”



‘दे दे प्यार दे’ एक्ट्रेस पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) इंडिया के एक नए कैम्पेन में नजर आ रही हैं, जो फैंस को ‘ट्राई वेगन’ के लिए प्रोत्साहित करता है।



अब फिल्मों की बात करें, तो रकुल प्रीत सिंह फिल्म ‘अटैक’ में जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वे कमल हासन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इंडियन 2’ में भी दिखेंगी।
अगला लेख
लॉकडाउन की वजह से आर्थिक तंगी से जूझ रहे रोनित रॉय, बेचना पड़ रहा घर का सामान!