'दे दे प्यार दे' की रिलीज को 1 साल हुआ पूरा, अजय देवगन ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
बॉलीवुड के शानदार एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' ने अपनी रिलीज के एक साल पूरे कर लिए हैं। इस फिल्म में वे अपने से काफी छोटी उम्र की लड़की संग प्यार में पड़ते नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म हिट रही।
फिल्म को एक साल पूरे होने पर अजय देवगन ने ट्विटर पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है। अजय देवगन ने फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है।
One year to the film that showcased uncustomary relationships in an acceptable way & showed us that family always come first.#1YearOfDeDePyaarDe#Tabu @Rakulpreet pic.twitter.com/uUlrPZDqjQ
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) May 17, 2020
वीडियो के साथ अजय ने लिखा, एक ऐसी फिल्म के एक साल पूरे हो चुके हैं जिसने बताया कि कैसे सदियों से चली आ रही धारणाओं से जुदा एक रिश्ता भी अपनाने योग्य हो सकता है और दुनिया में आदमी बाहर कैसी भी बॉन्डिंग बना ले मगर फैमिली सबसे पहले आती है।
बता दें कि दे दे प्यार दे 17 मई, 2019 को रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन आकिव अली ने किया था और इसका लेखन लव रंजन ने किया था। फिल्म में अजय देवगन अपने से आधी उम्र की लड़की के प्यार में पड़ जाते हैं. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब तबु की एंट्री होती है। वो फिल्म में अजय देवगन की पत्नी के रोल में हैं।

