गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rajkummar rao bhumi pednekar badhaai do to release on 2022 republic day weekend
Written By
Last Modified: शनिवार, 30 अक्टूबर 2021 (14:28 IST)

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की 'बधाई दो' इस दिन सिनेमाघरों में करेगी धमाका

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की 'बधाई दो' इस दिन सिनेमाघरों में करेगी धमाका - rajkummar rao bhumi pednekar badhaai do to release on 2022 republic day weekend
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'बधाई हो' के तीन साल बाद, जंगली पिक्चर्स 'बधाई दो' के साथ फिल्म के लिए प्यार को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार है। इस फिल्म में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की जोड़ी साथ नजर आने वाली है।

 
अब इस कॉमेडी फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है। हर्षवर्धन कुलकर्णी द्वारा निर्देशित फिल्म, अगले साल रिलीज होने वाली सबसे बहुप्रतीक्षित फैमिली एंटरटेनर में से एक है। राजकुमार और भूमि के अलावा, फैमिली एंटरटेनर में सीमा पाहवा, शीबा चड्ढा, लवलीन मिश्रा, नितीश पांडे, शशि भूषण जैसे अनुभवी कलाकारों की टोली शामिल है। 
 
निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर 2022 के रिपब्लिक डे (26 जनवरी) वीकेंड पर 'बधाई दो' के थिएट्रिकल रिलीज तारीख की घोषणा की है। पहली बार स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए, राजकुमार और भूमि दिलचस्प पात्रों को चित्रित करते हुए दिखाई देंगे, जिन्हें उन्होंने स्क्रीन पर पहले कभी नहीं निभाया है। जहां राज एक महिला पुलिस थाने में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाएंगे, वहीं भूमि फिल्म में एक पीटी टीचर की भूमिका निभा रही हैं। 
 
निर्देशक हर्षवर्धन कुलकर्णी कहते हैं, जब फैमिली एंटरटेनर विशेष रूप से कॉमेडी फिल्मों की बात आती है, तो सिनेमा एक आदर्श मंच है क्योंकि इसका आनंद पूरे परिवार के साथ लिया जा सकता है। गणतंत्र दिवस सप्ताहांत पर सिनेमाघरों में 'बधाई दो' लाने के लिए हम बेहद उत्साहित हैं। यह एक संपूर्ण मनोरंजक फ़िल्म है और मुझे वास्तव में उम्मीद है कि दर्शकों को फिल्म देखने में उतना ही मजा आएगा, जितना हमें इसे बनाने में आया है।
 
वही, जंगली पिक्चर्स की अमृता पांडे ने साझा किया, इस फिल्म में राज, भूमि, हर्ष और अक्षत-सुमन जैसी पावरहाउस प्रतिभाओं को एक साथ लाना वास्तव में अभूतपूर्व रहा है। हम इस बेहद खास फिल्म को सिनेमाघरों में लाने के लिए ओर इंतजार नहीं कर सकते।
 
जंगली पिक्चर्स की 'बधाई दो' का निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी ने किया है, जिसे अक्षत घिल्डियाल और सुमन अधिकारी ने लिखा है। फिल्म में राजकुमार राव महिला थाने के एक पुलिसकर्मी जबकि भूमि पेडनेकर एक पीटी टीचर की भूमिका में नजर आने वाली हैं।
 
ये भी पढ़ें
अपने कपड़ों की वजह से ट्रोल हुईं काजोल, यूजर्स ने की उर्फी जावेद से तुलना