मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rajiv kapoor last film toolsidas junior release april 30
Written By
Last Modified: रविवार, 14 मार्च 2021 (12:12 IST)

राजीव कपूर की आखिरी फिल्म 'तुलसीदास जूनियर' इस दिन होगी रिलीज

Rajiv Kapoor
बॉलीवुड एक्टर और ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का 9 फरवरी 2021 को निधन हो गया। एक्टर की मौत को 1 महीने से ज्यादा हो गया है। राजीव के निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म होने जा रही है। इस फिल्म का नाम 'तुलसीदास जूनियर' है।

 
फिल्म का पोस्टर दिसंबर, 2020 को रिलीज किया गया था। खबरों के मुताबिक फिल्म के निर्माता भूषण कुमार और आशुतोष गोवारिकर ने ये डिसाइड किया है कि फिल्म को 30 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग साल 2018 में शुरू की गई थी।
 
इस फिल्म में संजय दत्त अहम रोल में नजर आएंगे। इसे सिनेमाहॉल में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में संजय दत्त स्नूकर कोच के रोल में होंगे।
 
राजीव के निधन के बाद आशुतोष गोवारिकर ने ट्विटर पर लिखा था- राजीव कपूर के निधन के बारे में सुनकर बहुत बुरा लग रहा है। मैं राम तेरी गंगा मैली हो गई फिल्म के समय से ही उनका फैन रहा हूं। मृदुल के निर्देशन में बनी फिल्म तुलसीदास जूनियर में मैंने उनके साथ काम किया।
 
बता दें कि राजीव कपूर को पिछली बार 1990 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म जमींदार में देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने माधुरी दीक्षित और ऋषि कपूर को लेकर साल 1996 में फिल्म प्रेम ग्रंथ बनाई थी।
 
ये भी पढ़ें
अली जफर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वालीं एक्ट्रेस को तीन साल की जेल