बांदीपुर के जंगलों में बेयर ग्रिल्स के साथ रजनीकांत, मैन वर्सेज वाइल्ड की शूटिंग के दौरान हुए घायल
Photo Credit- Twitter
रजनीकांत ने इस शो की शूटिंग भी शुरु कर दी है। सोशल मीडिया पर रजनीकांत और बेयर ग्रिल्स की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए है, जिसमें वह कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में दिख रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्नाटक के बांदीपुर जंगलों में हो रही शूटिंग के दौरान रजनीकांत को हल्की चोटें भी आईं हैं। इस शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा क्योंकि रजनीकांत के टखने में चोट लग गई थी और उन्हें कंधे पर भी हल्की चोटें आई हैं।
#Thalaivar #Rajinikanth
— Rajinism × MEMES ™ (@RajinismMemes) January 29, 2020
Really, Feel wonder, joy, Smilfull!
Bcz, Thalaivar in Full swing Happy mode! pic.twitter.com/eNtgpiLZVG
बताया जा रहा है कि 28 और 30 जनवरी को स्पेशल गेस्ट के साथ 6-6 घंटे शूट की अनुमति दी गई है। मंगलवार को रजनीकांत के यहां शूटिंग करने के बाद 30 जनवरी को अक्षय कुमार के आने की उम्मीद है, जो इसी शो के लिए शूट करेंगे।
बता दें कि रजनीकांत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेयर ग्रिल्स के साथ इस शो में नजर आ चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी वाले एपिसोड को पिछले साल 12 अगस्त को भारत समेत 180 देशों में प्रसारित किया गया था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। पीएम मोदी के साथ मैन वर्सेज वाइल्ड का ये एपिसोड उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट के जंगलों में शूट किया था।

