suvichar

अक्षय कुमार की 'कैनेडियन नागरिकता' पर भरी सभा में नाराज़ हुए राज ठाकरे

Updated: शुक्रवार, 23 मार्च 2018 (15:43 IST)
अक्षय कुमार के देश के हर कोने में उनके फैंस शामिल हैं। हर ज़ोनर की फिल्में वे कर चुके हैं। कॉमेडी से लेकर रोमांस तक वे माहिर हैं। सबसे ज़्यादा उन्हें पसंद किया जा रहा है तो उनके सोशल इश्युज और देशभक्ति की फिल्मों के लिए। अक्षय ने हाल ही में 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' और 'पैडमैन' जैसी फिल्में की जो हिट रहीं। लेकिन यहां भारत के एक बड़े नेता अक्षय कुमार की इस तरक्की से खुश नज़र नहीं आ रहे। 
 
हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे की। उन्होंने हाल ही में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की रैली में अक्षय कुमार की निंदा की। ठाकरे ने यह भी कहा कि अक्षय भारतीय नागरिक हैं ही नहीं। 
 
राज ठाकरे ने कहा कि अक्षय कुमार अनुभवी एक्टर मनोज कुमार के कदमों पर चल रहे थे। उन्हें भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता था। राज ठाकरे ने यह भी कहा कि वे राष्ट्रवाद का प्रचार करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वे खुद दूसरे देश का नागरिक हैं। अक्षय कुमार भारतीय नागरिक भी नहीं हैं। उनके पास कैनेडियन पासपोर्ट है और उनकी विकीपीडिया प्रोफाइल में उन्हें भारतीय मूल का कैनेडियन एक्टर बताया गया है। 
 
ठाकरे की बातों का ताल्लुक अक्षय की इन दो फिल्मों से ही था। राज ठाकरे के इस वार पर अक्षय कुमार ने तो नहीं लेकिन पैडमैन के निर्देशक आर बाल्की ने ज़रुर जवाब दिया है। उन्होंएन बताया कि फिल्म पैडमैन एक सोशल उद्यमी अरुणाचलम मुरुगनमंतम के जीवन पर आधारित फिल्म है, इसलिए इसमें सोशल इशुज़ का कोई प्रचार नहीं हो सकता। इस तरह की फिल्में बहुत महत्वपूर्ण हैं। 
 
अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म 'गोल्ड' के प्रमोशन में लगे हैं। इसके बाद वे हिट कॉमेडी फ्रैंचाईज़ी हाउसफुल के अगले सीक्वेल में भी नज़र आएंगे। 

Show comments

'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे विराट-अनुष्का? नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म के सीक्वल को लेकर प्रोड्यूसर का बड़ा हिंट

हनुमान अंश फिल्म में थिएटर की 9 नंबर सीट क्यों रखी जा रही है खाली? जानिए इसके पीछे का रहस्य

'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' के तूफान में क्या टिक पाएगी अक्षय-सैफ की 'हैवान'? बॉक्स ऑफिस का कड़ा इम्तिहान!

'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचा भौकाल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु ने फैंस को कहा शुक्रिया

44 शो से 5,427 तक पहुंचा आंकड़ा, 5वें हफ्ते में 'हनुमान अंश' ने रचा नया इतिहास

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख