suvichar
✕

मैं अजय देवगन और अक्षय कुमार की तरह बनना चाहता हूं

Updated: शुक्रवार, 23 मार्च 2018 (15:41 IST)
सोनू के टीटू की स्वीटी फिल्म उम्मीद से भी ज़्यादा हिट रही है और इससे सबसे ज़्यादा फायदा फिल्म के एक्टर्स को मिला है। उनका टैलेंट दर्शक पहले भी देख चुके हैं। इसलिए दोबारा इस तिकड़ी को साथ देखने में दर्शकों को बोरियत नहीं हुई और एक्टर्स को बहुत पसंद किया जा रहा है। 
 
कार्तिक आर्यन, सनी सिंह और नुसरत भरुचा स्टारर यह फिल्म एक लव-ट्राएंगल है। 100 करोड़ क्लब में यह फिल्म शामिल हो गई है और स्टार्स इससे बहुत खुश हैं। नुसरत और कार्तिक की यह चौथी साथ में की हुई फिल्म है। सनी ने इन्हें दूसरी बार जॉइन किया है। अपनी दोनों फिल्मों की सफलता के बावजूद सनी को लगता है कि उन्हें बहुत लंबा रास्ता तय करना है। 
 
एक इंटरव्यू के दौरान सनी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भले ही सफलता जल्द हाथ आ गई लेकिन इंडस्ट्री में बरकरार रहने के लिए मुझे लंबा रास्ता तय करना है। आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि मैं एक वर्ष में तीन से चार फिल्में करना चाहता हूं और अपनी एक्टिंग स्किल्स पर ध्यान देना चाहता हूं। इंडस्ट्री में उनके आइडल्स के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि वे अजय देवगन और अक्षय कुमार को अपना आइडल मानते हैं और वे किसी दिन उन्हीं की तरह बनना चाहते हैं। 

ALSO READ: हिचकी : फिल्म समीक्षा
 
सनी सिंह जल्द ही अगली फिल्मों में नज़र आने वाले हैं। उनके पास ऑफ़र्स हैं लेकिन अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। 

Show comments

कॉफी विद करण 9: सलमान खान से करण जौहर ने पूछा वर्जिनिटी पर सवाल, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

बिग बॉस 20: काजी तौकीर की घटिया हरकत, स्काउट के कान में थूका, सोशल मीडिया पर हो रही थू-थू

जब डिज्नी के सामने रामायण लेकर पहुंचे थे रामानंद सागर, ललित मोदी ने खोला 90 के दशक का बड़ा राज

अजय देवगन की 'दृश्यम: द कंक्लूजन' ने रचा इतिहास, 12वें दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ के पार

'पहला प्यार दूसरी बार' के नए पोस्टर्स में दिखा यंग लव का मस्तीभरा अंदाज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख