गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. raj anadkat reats on relationship rumours with babita ji aka munmun dutt
Written By
Last Modified: सोमवार, 13 सितम्बर 2021 (15:02 IST)

बबीता जी संग रिलेशनशिप की खबरों पर टपू ने जाहिर किया गुस्सा, बोले- इन मनगढ़ंत खबरों की वजह से मेरी लाइफ...

बबीता जी संग रिलेशनशिप की खबरों पर टपू ने जाहिर किया गुस्सा, बोले- इन मनगढ़ंत खबरों की वजह से मेरी लाइफ... - raj anadkat reats on relationship rumours with babita ji aka munmun dutt
टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाल मुनमुन दत्ता और टपू का किरदार निभाने वाले राज अनादकट के रिलेशनशिप की खबरें बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में थी। हाल ही में मुनमुन दत्ता ने इस तरह की खबरों पर गुस्सा जाहिर किया था।

 
अब राज अनादकट ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी चोड़ी है। राज अनादकट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, वो लोग जो मेरे बारे में कुछ भी लिख रहे हैं, जरा सोचें कि आपकी इन मनगढ़ंत खबरों की वजह से मेरी लाइफ पर असर पड़ सकता है। मेरी राय जाने बिना मेरे बारे में कुछ भी लिख रहे हैं। 
 
उन्होंने लिखा, जो भी क्रिएटिव लोग मेरे बारे में लिख रहे हैं, वो अपनी क्रिएटिविटी कहीं और दिखाएं। भगवान उन लोगों को थोड़ी समझदारी दें।'
 
इससे पहले मुनमुन दत्ता ने इस तरह की खबरों पर अपना गुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने लिखा था, आप लोग किसी के भी बारे में बिना उनकी अनुमति के खबरें कैसे लिख सकते हैं। आप लोगों के कारण जो मानसिक वेदना होती है, इसका दोषी कौन है। आप लोग किसी के अंतिम यात्रा पर टीआरपी के लिए किसी की बेटे या किसी के प्यार के खो जाने पर दुखी महिला के चेहरे पर कैमरा लगाने से नहीं रुकते। 
 
बता दें कि बीते दिनों कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि राज अनादकट और मुनमुन दत्ता का रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ गया है। दोनों ने अपने परिवार को इस रिश्ते के बारे में बता‍ दिया है। वहीं तारक मेहता की टीम के हर एक सदस्य को भी राज और मुनमुन के रिश्ते के बारे में पता है। मुनमुन और राज की उम्र में 9 साल का अंतर है।
ये भी पढ़ें
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा उनका हमशक्ल