Daily Horoscope
✕

आलिया भट्ट का भाई समझ यूजर्स ने किया ट्रोल, राहुल भट बोले- मैं उनका भाई नहीं

Updated: शुक्रवार, 3 जुलाई 2020 (18:47 IST)
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ी हुई है। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट समेत कई स्टार किड्स को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर राहुल भट को आलिया भट्ट का भाई समझकर ट्रोल्स ने जमकर निशाना बनाया, जिसके बाद एक्टर को सफाई देने के लिए सामने आना पड़ा। उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया कि वे आलिया भट्ट के भाई नहीं है।

उन्होंने ट्रोल्स को जवाब देते हुए लिखा है, “अगर आप आलिया भट्ट को नेपोटिज्म का प्रोडक्ट कहते हैं तो आप पूरी बहस को ही नुकसान पहुंचा रहे हैं। वह एक बहुत ही शानदार और गिफ्टेड एक्टर हैं, वह यहां पर इसलिए हैं क्योंकि वह अपने दमपर फिल्में चला सकती हैं। वैसे बता दूं कि मैं उनका भाई नहीं हूं तो मुझे बिना जाने फालतू चीजों में टैग करना बंद करो।”

हालांकि, आलिया भट्ट की तारीफ कई लोग को पसंद नहीं आई। लोगों ने उनपर फिर निशाना बनाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने तो राहुल पर इल्जाम लगाया कि वो महेश भट्ट की फिल्म में काम चाहते हैं इसलिए आलिया की तारीफ कर रहे हैं। इसके जवाब में राहुल ने कहा कि उन्हें महेश की हाल के कुछ वर्षों में बनाई फिल्में बिल्कुल पसंद नहीं हैं।

बता दें कि राहुल भट को सीरियल सीरियल हीना में समीर का किरदार निभाकर पहचान मिली थी। उन्हें ‘ये है मोहब्बतें में’ भी देखा गया है। राहुल ने एक्टिंग से प्रोडक्शन में स्विच कर लिया था। उन्होंने ‘मेरी डोली तेरे अंगना’, ‘छू कर मेरे मन को’ और ‘तुम देना साथ मेरा’ जैसे सीरियल्स को प्रोड्यूस किया। इसके बाद 2014 में उन्होंने अनुराग कश्यप की फिल्म ‘अग्ली’ से एक्टिंग में कमबैक किया। राहुल को ‘फितूर’, ‘जय गंगाजल’ और ‘दास देव’ जैसी फिल्मों में देखा गया है। उनकी पिछली फिल्म ‘आर्टिकल 375’ थी।

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख