• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Race 3, Salman Khan, Saif Ali Khan
Written By

Dhamaka... रेस 3 में होंगे सलमान... लेंगे सैफ की जगह!

रेस 3
रेस 3 की योजना बनाई जा रही है और सूत्रों ने खबर दी है कि इस बार रेस सीरिज के तीसरे भाग को और बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा।

सैफ अली खान की जगह सलमान खान को लिए जाने की चर्चा है। सैफ की स्टार वैल्यू कम हो गई है और उनके दम पर महंगी फिल्म बनाना खतरे से खाली नहीं है। इसलिए सलमान को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। 
सलमान के जुड़ते ही फिल्म का बजट बहुत बढ़ जाएगा। लंबे समय बाद सलमान एक स्टाइलिश कैरेक्टर में नजर आएंगे। सलमान के हां कहते ही इस बार में घोषणा की जाएगी।