1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Race 3, Salman Khan, Anil Kapoor, Remo D'Souza, Cast

अनिल कपूर का सलमान खान ने किया स्वागत

रेस 3
सलमान खान अपनी फिल्म 'रेस 3' की जमकर तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने कास्ट भी अपनी पसंद की ही फाइनल की है, लेकिन कास्ट में अनिल कपूर के ना होने से उनके फैंस को अच्छा नहीं लग रहा था। अनिल कपूर ने पिछली दोनों रेस सीरिज़ में रॉबर्ट डिकॉस्टा उर्फ आरडी की भूमिका निभाई थी। इस फनी और प्यारे आरडी को लोगों ने बहुत पसंद किया था।  
 
अनिल के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। रेस 3 फ्लोर पर आने के बाद अनिल कपूर फिल्म का हिस्सा बन रहे हैं। इसकी खबर खुद सलमान खान ने ट्विटर पर एक पिक्चर पोस्ट करके बताई। फोटो में सलमान ने अनिल कपूर के हाथ प्यार से पकड़ रखे हैं और दोनों बहुत प्यारी स्माइल दे रहे हैं। अनिल भी फिर से फिल्म का हिस्सा बनकर और सलमान के प्यारे वेलकम से बहुत खुश हैं। इस फोटो में प्रोड्युसर रमेश तौरानी भी हैं। सलमान ने इस पर कैप्शन दिया है इनके आने से रेस 3 का कास्ट और हो गया झकास। 
 
अनिल कपूर अब एकमात्र एक्टर हो गए हैं, जो रेस के तीन भागों का हिस्सा बनेंगे। सैफ अली खान रेस और रेस 2 में थे। जैकलीन रेस 2 में थीं और रेस 3 में भी हैं। रेस 3 में इनके अलावा बॉबी देओल, डेजी शाह, साकिब सलीम और फ्रेडी दारूवाला भी जुड़े हैं। फिल्म की स्टारकास्ट के साथ-साथ फिल्म के डायरेक्टर भी अलग हैं। रेस और रेस 2 अब्बास-मस्तान ने निर्देशित की थी। अब रेस 3 रेमो डिसूजा निर्देशित करने वाले हैं। फिल्म ईद 2018 पर रिलीज होगी। 
अगला लेख
शादी की अटकलों के बीच अनुष्का, परिवार मुंबई से विदेश रवाना