Hanuman Chalisa
✕

बर्थडे पर भी आर माधवन नहीं लेंगे ब्रेक, फिल्म 'टेस्ट' के सेट पर सेलिब्रेट करेंगे खास दिन

Written By WD
Updated: गुरुवार, 1 जून 2023 (12:54 IST)
R Madhavan : रहना है तेरे दिल में, 3 इडियट्स, तनु वेड्स मनु जैसी कई फिल्मों से एक्टर आर माधवन ने इंडस्ट्री को अनेकों ऐसी कहानियां दी हैं, जिसे लोग आज भी खूब याद करते और बार बार उसको देखना पसंद करते हैं। आर माधवन ने अपने आपको केवल एक्टिंग तक ही सीमित नहीं रखा बल्कि अपनी प्रतिभा का विस्तार करते हुए निर्देशन की दुनिया में भी कदम रखा और इसमें भी सफलता हासिल की।
 
हाल ही में आइफा अवॉर्ड 2023 में अपनी डेब्यू डायरेक्टोरियल फ़िल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफ़ेक्ट' के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीतने वाले एक्टर आर माधवन इस बार वर्किंग बर्थडे मनाएंगे। क्योंकि वह फिलहाल चेन्नई में नयनतारा और सिद्धार्थ के साथ फिल्म 'टेस्ट' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
 
आर माधवन ने कहा, बर्थडे खास जरूर होते हैं लेकिन मेरे लिए काम भी उतना ही ज़्यादा मायने रखता है। मैं अपने आपको सौभाग्यशाली मानता हूं कि मैं जो करना चाहता हूं वह करने से का मुझे मौका मिल रहा है और इससे अच्छी बात क्या हो सकती है।
 
बात करें उनकी फिल्म रॉकेट्री की तो फ़िल्म में आर माधवन ने मुख्य किरदार नंबी नारायण का किरदार निभाया। इस बायोपिक ड्रामा में भूतपूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण के जीवन की कहानी के बारे में दर्शाया गया है, जिसे ऑडियंस और दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। 
 
आर माधवन की आगामी फिल्म 'टेस्ट' को लेकर इंडस्ट्री में और उनके फैंस के बीच काफी शोर है। एक्टर की विभिन्न रोल्स में खुद को ढालने और उसको सिल्वर स्क्रीन पर लाने की कला की सराहना करना तो बनता है।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख