Daily Horoscope

पुष्पा 2 : द रूल पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, इतने घंटे होगा फिल्म का रनटाइम

Updated: शुक्रवार, 29 नवंबर 2024 (11:49 IST)
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से फैंस का एक्साइटमेंट लेवल और भी बढ़ चुका है। इसी बीच 'पुष्पा 2' पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई है। CBFC ने फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया है।
 
फिल्म की रिलीज से कुछ ही दिन पहले फाइनल एडिटिंग पूरी हुई है, इसके बाद इसे सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेट के लिए केंद्रीय प्रमाणन बोर्ड को भेजा गया। 28 नवंबर को सेंसर बोर्ड ने 'पुष्पा 2' का तेलुगू वर्जन देखा और उससे कुछ सीन्स हटाने के निर्देश दिए। 
 
बोर्ड ने तीन जगहों पर r---i शब्द हटाने को कहा है। इसके साथ ही Denguddi और Venkateshwar जैसे शब्दों को भी हटाने का निर्देश दिया है। फिल्म से दो बेहद हिंसक सीन्स को भी हटाने के लिए कहा गया है। एक सीन में कटी हुई टांग को हवा में उड़ते हुए दिखाया गया है। वहीं दूसरे सीन में हीरो ने हाथ में कटी हुई बाजू पकड़ी है, जिसे ग्राफिकली दिखाया गया है। 
 
‍'पुष्पा 2 : द रूल' में इन बदलाव के बाद मेकर्स नो यू/ए सर्टिफिकेट दे दिया है। फिल्म की अवधि 3 घंटे 20 मिनट और 38 सेकंड है। वहीं पुष्पा : द राइज' का रनटाअम 2 घंटे 59 मिनट था। 'पु्ष्पा : द राइज' के लिए अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। 
 
फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' का निर्देशन सुकुमार ने किया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहाद फाजिल अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

डीप नेक चोली और रेड लहंगा, बोल्ड ट्रेडिशनल लुक से दिशा पाटनी ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

‘द रिवोल्यूशनरीज’ के लिए रोहित सराफ ने बदली पूरी लाइफस्टाइल, 15 महीने की ट्रेनिंग और 3500 कैलोरी डाइट से बने सचिंद्रनाथ सान्याल

सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया' के टाइटल ट्रैक का होगा खास लॉन्च, 25 म्यूजिशियंस संग लाइव परफॉर्म करेंगे हिमेश रेशमिया

सोहेल खान के घर हुआ गणपति विसर्जन, सलमान समेत पूरा खान परिवार बप्पा की भक्ति में डूबा आया नजर

सन नियो ला रहा नया शो ‘जान-ए-वफा’, किस्मत के फैसले से एक-दूजे के हमसफर बनेंगे दो अजनबी

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख