dharma sangrah
✕

'पुष्पा 2' के मेकर्स ने रश्मिका मंदाना के किरदार 'श्रीवल्ली' पर चलाई कैंची!

Updated: रविवार, 19 जून 2022 (11:51 IST)
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में अल्लू के साथ रश्‍मिका मंदाना अहम भूमिका में थीं। फिल्म में अल्लू अर्जुन के किरदार 'पुष्पा राज' और रश्मिका मंदाना के किरदार 'श्रीवल्ली' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

 
फैंस अब 'पुष्पा 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स पुष्पा 2 को पहले से भी दिलचस्प बनाने की तैयारी में है। इस बीच अब रश्मिका मंदाना को लेकर एक खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि निर्देशक सुकुमार ने पुष्पा 2 में रश्मिका मंदाना के किरदार 'श्रीवल्ली' पर कैंची चला दी है।
 
खबरों के अनुसार फिल्म में अब रश्मिका का किरदार मेकर्स ने छोटा कर दिया है। इसकी वजह फिल्म के दूसरे पार्ट में अल्लू अर्जुन के किरदार पुष्पा राज के राइज की कहानी दिखाई जाएगी जिसकी वजह से रश्मिका मंदाना के रोल को छोटा करने की बात सामने आ रही हैं।
 
अल्लू अर्जुन के किरदार पुष्पा राज को जंगलों से आगे निकलकर पोर्ट्स तक, ट्रैवल करते हुए दिखाया जाएगा। उसकी यात्रा चंदन की लकड़ियों की स्मगलिंग के लिए साउथ ईस्ट एशियन देशों तक दिखाई जाएगी जिसकी वजह से रश्मिका के किरदार श्रीवल्ली का किरदार सिमट कर रह जाने वाला है।
 

Show comments

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख